मथुरा के कोसीकलां में सराफा बाजार स्थित ज्वेलर के शोरूम में हुई करोड़ों रुपये की चोरी के मामले में पुलिस एक शोरूम के कर्मचारियों को पकड़ लिया। पूर्व में शोरूम में काम कर चुके कर्मचारी ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। कर्मचारी ने शोरूम से करीब 10 किलो स्वर्ण आभूषण और 15 लाख की नकदी कर्मचारी पप्पू ने चोरी की थी। उसने अकेले ही इस वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने पप्पू को हिरासत में लेकर उसके कब्जे से करीब सात किलोग्राम के स्वर्ण आभूषण और 11 लाख कैश बरामद किया है।

वारदात को अंजाम देने वाला कोई और नहीं, बल्कि दुकान से निकाला गया पुराना कर्मचारी ही निकला। पुलिस ने गोपाल बाग क्षेत्र से घेराबंदी कर मुख्य आरोपी, उसके भाई, बहन और मां को गिरफ्तार किया। इनके पास से 7 किलो 5 ग्राम सोना और 11 लख रुपये कैश बरामद हुए हैं। घटना के खुलासे पर डीजीपी ने पुलिस टीम को 1लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। पुलिस की टीम में 29 पुलिसकर्मियों ने इस खुलासे में अपनी भूमिका निभाई।

मुख्य सरगना विष्णु उर्फ पप्पू सोनी उसी दुकान का पुराना नौकर था। पूर्व में चोरी के शक में उसे नौकरी से निकाल दिया गया था। विष्णु ने अपने भाई मोहन सोनी के साथ मिलकर 13 सितंबर की रात इस भीषण चोरी की पटकथा लिखी।

बता दें बल्देवगंज निवासी वरुण अग्रवाल का सराफा बाजार में ज्वैलरी का शोरूम है। पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि रविवार शाम को रोज की तरह शोरूम बंद करके गए थे। सोमवार सुबह शोरूम पहुंचे तो अंदर का नजारा देख उनके होश उड़ गए। अंदर के गेट का ताला टूटा मिला। संदेह होने पर उन्होंने स्ट्रांग रूम चेक किया तो उसमें से करीब 10 किलो सोने के आभूषण (कीमत करीब 13 करोड़ रुपये) व 15 लाख रुपये गायब मिले।

24 घंटे में करोड़ों की चोरी का खुलासा
घटना की जानकारी मिलते ही एसएसपी मथुरा श्लोक कुमार, डीआईजी आगरा शैलेश कुमार पांडे ने मौके का निरीक्षण किया और खुद पूरे मामले की कमान संभाली। 500 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज, सर्विलांस और मुखबिर की सटीक सूचना पर मंगलवार दोपहर करीब 1:00 बजे गोपाल बाग से चारों को गिरफ्तार कर लिया गया। एडीजी भगत ने बताया कि पकड़े गए आरोपी विष्णु उर्फ पप्पू सोनी और मोहन सोनी दोनों भाई हैं। साथ ही उनकी बहन और मां को भी गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 7 किलो 5 ग्राम सोना, जिसकी कीमत 12 करोड़ रुपये है और 11 लाख रुपये की नकदी भी बरामद की है।
- Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).