लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार लगातार युवाओं को रोजगार प्रदान कर रही है. सरकारी नौकरियों के लिए लगातार नियुक्ति पत्र वितरित कर रहे हैं. पुलिस में चयनित 470 खेल प्रतिभाओं को गुरुवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोक भवन में नियुक्ति-पत्र वितरित किए. इस मौके पर उन्होंने खिलाड़ियों को उत्तर प्रदेश पुलिस बल का हिस्सा बनने के लिए, चयन की इस पारदर्शी व्यवस्था का हिस्सा बनने के लिए बधाई दी.

सीएम ने कहा कि आपकी ये यात्रा इस नियुक्ति पत्र के साथ यात्रा "जर्सी से वर्दी की" यात्रा प्रारंभ हुई है. जर्सी में जो आप कार्य करते थे औऱ जो परिणाम आपने लाये, उसी की अपेक्षा सरकार आपसे वर्दी में भी करती है. उन्होंने कहा कि याद रखना आज जो ये नियुक्ति पत्र आपको प्राप्त हो रहा है, ये न सरकार की कृपा है न ही मेरी अनुकम्पा है. ये आपके पसीने का परिश्रम है. उसकी कीमत आज आपको उपलब्ध करवाई जा रही है. परिश्रम कभी व्यर्थ नही जाता.

सीएम ने कहा, पुलिस वर्दी में न्याय की अपेक्षा सरकार आपसे रखती है. आपने चुनौती को चुनौती नही माना. अपनी पारिवारिक समस्या को समस्या नहीं माना. अपने परिश्रम से आप उसे समाधान की ओर लेकर गए. यही कार्य आपको यूपी पुलिस का हिस्सा बनने के बाद करना है. इसी कार्य के लिए आज मैं यहां स्वयं उपस्थित हुआ हूं.

मुख्यमंत्री ने कहा कि जीवन में जीत का जितना महत्व है उससे भी बड़ा महत्व उस खिलाड़ी के लिए है जो हारकर खड़ा होता है और फिर तैयार होकर लड़कर जीतकर मेडल लाता है. उसके लिए वह उतना भारी महत्व होता है. मैं देख रहा था उत्तरप्रदेश की बेटी जिसने गोल्ड मेडल जीता उसने कहा कि मैं गोल्ड मेडल इसलिए जीती क्योंकि मेरा निशाना उत्तर प्रदेश सरकार के डिप्टी एसपी पद के लिए अर्जुन की तरह था.

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के बारे में याद करिये क्या स्थितियां थीं. एक समय उत्तर प्रदेश में सूर्योदय से लेकर सूर्यास्त तक ही लाइफ होती थी. इसके पहले न निकल सकते थे न ही बाद निकल सकते थे. खेल इंफ्रास्ट्रक्चर की बात क्या ही करना था, हम 2017 में आये हमने भू माफिया के खिलाफ अभियान चलाया था. हमने कहा था कि किसी गरीब किसी सार्वजनिक जमीन पर कब्जा की है तो छोड़ दें. हमने 64 हजार हेक्टेयर भूमि को अवैध कब्जामुक्त करवाया.

आज इसमें गांव से लेकर ब्लॉक, जनपद स्तर तक, प्रदेश स्तर तक, खेल के मैदान, मिनी स्टेडियम और इंटरनेशनल स्टेडियम आज विकसित हो रहे हैं. मैं कहना चाहूंगा कि मुझे दुख होता है कि हमारे आज के युवा घंटों रील में बर्बाद करते हैं. याद रखना रील में लाइक्स मिलते हैं, लेकिन खेल के मैदान में आपको लाइफ मिलती है. एक नई लाइफ वही जो आपको यहां इस नियुक्ति पत्र के माध्यम से प्राप्त हो रही है.

आपको तय करना है कि लाइक्स चाहिए, या जीवन की वास्तविक लाइफ चाहिए. एक समय भारत की गिनती होती थी, राष्ट्रमंडल खेल घोटालों को लेकर और आज वर्तमान सरकार अपने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करती है तो राष्ट्र के लिए मेडल लेकर आते हैं. यूपी के अंदर पहले "प्रदेश डुबाऊ एलायंस" था. ये एलायंस प्रदेश के अंदर नौजवान के सामने पहचान का संकट खड़ा करता था और आपकी नौकरी पर डकैती डालता था.

ये नौकरी आपको कभी न मिलती क्योंकि उसमें दो ही S थे या तो सैफई या फिर सिफारिश. अब ये एनडीए की सरकार है. यानी "नौकरी देंगे एलायंस" की सरकार है. ये आपके बीच मे आई है. यूपी पहले हर दिन मर्डर के लिए फेमस होता था लेकिन आज अपने कुशल खिलाड़ियों के मेडल से हो रही है. अंतर आप देख सकते हैं मर्डर और मेडल में. एक पहचान डुबाता है, एक पहचान दिलाता है.

- Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).