ईरान पर इजरायल और अमेरिका के हमल बाद शुरू हुए युद्ध से पाकिस्तान घबराया हुआ है। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा मोहम्मद आसिफ ने चेतावनी दी है कि ईरान से जुड़े युद्ध का असर पाकिस्तान तक हो सकता है। उन्होंने ईरान युद्ध को जायोनिज्म (यहूदीवाद) एजेंडा बताया, जिसका मकसद इजरायली असर को पाकिस्तान की सीमाओं तक बढ़ाना है। पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ने कहा कि पाकिस्तान के खिलाफ दुश्मनों का एक घेरा पैदा हो रहा है, जिसमें अफगानिस्तान, ईरान और भारत शामिल हैं। आसिफ ने इस समीकरण को पाकिस्तान की सुरक्षा के लिए खतरा बताया।
आसिफ ने कहा, ईरान युद्ध पाकिस्तान के खिलाफ साजिश
आसिफ ने इसे पाकिस्तान के खिलाफ बहुत बड़ी साजिश बताया और कहा कि राजनीतिक हो या धार्मिक, सभी पाकिस्तानियों को इसे पहचानने की जरूरत है। उन्होंने जोर दिया कि यह दलाव पाकिस्तान की सीमाओं को असुरक्षित बना देगा और देश को एक गुलाम राज्य में बदलने का खतरा पैदा करेगा। आसिफ ने जायोनिज्म को इंसानियत के लिए खतरा बताया। 
आसिफ ने किया परमाणु बम का जिक्र
इस दौरान पाकिस्तानी रक्षा मंत्री परमाणु बम का राग छेड़ना नहीं भूले। उन्होंने देश के न्यूक्लियर डिटेरेंस की तारीफ की और साथ ही पूर्व प्रधानमंत्री की भी वाहवाही की कि उन्होंने परमाणु परीक्षण को मंजूरी दी। ख्वाजा आसिफ आसिफ की चेतावनी ऐसे समय में आई है जब ईरान में शुरू हुआ संघर्ष बढ़कर पूरे मिडिल ईस्ट में फैल गया है। ईरान ने मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैन्य अड्डे वाले देशों पर मिसाइल और ड्रोन से हमले किए हैं। 
ईरान पर डोनाल्ड ट्रंप की चेतावनी
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेतावनी दी है कि ईरान पर हमलों की बड़ी लहर अभी आनी बाकी है। वहीं, अमेरिकी जॉइंट चीफ ऑफ स्टाफ चेयरमैन जनरल डैनियल केन ने कहा है कि इस अभियान में समय लग सकता है। साथ ही और लोग मारे जा सकते हैं। अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने जोर देकर कहा कि यह ऑपरेशन कभी न खत्म होने वाला युद्ध नहीं बनेगा।
-Legend news

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).