बॉलीवुड में कॉमेडी फिल्मों की बात हो और अक्षय कुमार व प्रियदर्शन की जोड़ी का जिक्र न हो, ऐसा हो ही नहीं सकता. इस जोड़ी ने हिंदी सिनेमा को कई यादगार कॉमेडी फिल्में दी हैं. अब पूरे 14 साल बाद दोनों एक बार फिर फिल्म भूत बंगला के साथ वापसी कर रहे हैं. ऐसे में फैंस के बीच इस फिल्म को लेकर जबरदस्त एक्साइटमेंट देखने को मिल रहा है.

रिलीज हुआ ‘भूत बंगला’ का टीजर
मेकर्स ने आज ‘भूत बंगला’ का टीजर रिलीज कर दिया है. इसके साथ ही फिल्म का एक खास कास्ट पोस्टर भी सामने आया है, जिसमें फिल्म की डरावनी दुनिया की पहली झलक देखने को मिली है. टीजर में कॉमेडी और हॉरर का दिलचस्प मिक्सचर देखने को मिलता है. हालांकि, इसमें डरावने एलिमेंट्स को ज्यादा नहीं दिखाया गया है, लेकिन इतना जरूर है कि ट्रेलर को लेकर दर्शकों की एक्साइटमेंट और बढ़ गयी है.

इन एक्टर्स की एक झलक ने बढ़ा दी एक्साइटमेंट
टीजर में कई शानदार कलाकारों की झलक भी देखने को मिलती है. इसमें परेश रावल, असरानी और राजपाल यादव जैसे दिग्गज कलाकार नजर आते हैं. इन एक्टर्स की छोटी सी झलक ही दर्शकों को पुरानी क्लासिक कॉमेडी फिल्मों की याद दिला देती है. यही वजह है कि फिल्म को लेकर फैंस के बीच एक्साइटमेंट और भी बढ़ गया है.

हॉरर और कॉमेडी का खास तड़का
टीजर में दिखाई गई झलक से साफ है कि फिल्म में डर और हंसी का जबरदस्त कॉम्बिनेशन देखने को मिलने वाला है. इंटरेस्टिंग विजुअल्स, मजेदार पंचलाइन्स और दमदार बैकग्राउंड म्यूजिक फिल्म के माहौल को और खास बना देते हैं. ‘भूत बंगला’ को बालाजी मोशन पिक्चर्स और केप ऑफ गुड फिल्म्स मिलकर दर्शकों के बीच ला रहे हैं. फिल्म का डायरेक्शन प्रियदर्शन ने किया है, जबकि इसे अक्षय कुमार, शोभा कपूर और एकता कपूर ने प्रोड्यूस किया है. यह फिल्म 10 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.
- Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).