रिपोर्ट : LegendNews
अखिल भारतीय समता फाउंडेशन ने किया जिला पंचायत राज अधिकारी का अभिनंदन
मथुरा। अखिल भारतीय समता फाउंडेशन द्वारा अध्यक्ष लुकेश कुमार राही के नेतृत्व में जिला पंचायत राज अधिकारी धनंजय जयसवाल का साफा बांधकर व स्मृति चिन्ह प्रदान कर नागरिक अभिनंदन किया। तत्पश्चात तीन सूत्रीय खुला मांग पत्र मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ् की घोषणा अनुसार बाबा साहब डॉ आंबेडकर जी की प्रतिमाओं पर छतरी निर्माण एवं सुरक्षा की दृष्टि से पार्कों की बाउंड्री वॉल एवं सौंदर्यीकरण व निर्माण कार्य करने के संदर्भ में सौंपा गया, जिसमें मथुरा ब्लॉक के ग्राम पंचायत जिखिन गांव मथुरा में स्थित अंबेडकर पार्क की प्रतिमा की छतरी निर्माण सौंदर्यीकरण कार्य एवं अनुसूचित जाति के अंत्येष्टि स्थल पर बारिश के मौसम में लोगों को खुले में अंतिम संस्कार करने को मजबूर हैं। साथ ही शमशान स्थल का संपर्क मार्ग कीचड़ एवं गंदगी जलभराव से भरा पड़ा है उक्त मार्ग का निर्माण शीघ्र कराया जाए। बसई खुर्द ग्राम पंचायत भोगांव तहसील छाता में बाबा साहब अंबेडकर पार्क की बाउंड्री वॉल कराए जाने के निर्माण कार्य को अति आवश्यक एवं प्रासंगिक बताकर मांग की।
इस मौके पर चित्रसेन मौर्य उपाध्यक्ष, सोहन सिंह मीडिया प्रभार, आकाश बाबू ऑडिटर,सुमित कुमार सचिव,सागर सिंह सक्रिय सदस्य, असलम कुरैशी,राज गब्बर, विक्रम सिंह आदि लोग मौजूद रहे
- Legend News

Recent Comments
geometrylitegame
2026-07-15 02:02:38
The felicitation ceremony brought together community Geometry Dash leaders, foundation members, local officials, and distinguished guests to celebrate the officer's dedication to strengthening Panchayati Raj institutions and promoting grassroots governance.