रिपोर्ट : LegendNews
BJP ने किया संगठन में बड़ा बदलाव, राष्ट्रीय मोर्चों में प्रभारियों के नाम घोषित
आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) संगठनात्मक मजबूती को लेकर सक्रिय हो गई है। इसी क्रम में पार्टी ने गुरुवार को संगठन में मोर्चों के प्रभारियों का ऐलान कर दिया। बीजेपी ने अलग-अलग सामाजिक और संगठनात्मक समूहों के बीच अपनी पहुंच को और मजबूत करने के लिए नेताओं को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं।
मोर्चा प्रभारियों की लिस्ट, बीजेपी ने किया एलान
बीजेपी ने डी. पुरंदेश्वरी को महिला मोर्चा का प्रभारी नियुक्त किया है। हरीश द्विवेदी को युवा मोर्चा, वैजयंत पांडा को ओबीसी मोर्चा , संजय भाटिया को एससी मोर्चा, सतीश पूनिया को एसटी मोर्चा की कमान सौंपी गई है। वहीं लाल सिंह आर्या को किसान मोर्चा , गजेंद्र पटेल को अल्पसंख्यक मोर्चा का प्रभारी बनाया गया है।
प्रभारी का नाम मोर्चा
हरीश द्विवेदी युवा मोर्चा
वैजयंत पांडा ओबीसी मोर्चा
संजय भाटिया एससी मोर्चा
सतीश पूनिया एसटी मोर्चा
लाल सिंह आर्या किसान मोर्चा
गजेंद्र पटेल अल्पसंख्यक मोर्चा
17 अगस्त को किया था टीम नवीन का एलान
इससे पहले, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 17 अगस्त को अपनी नई टीम का एलान किया गया था। इस टीम में पार्टी को मजबूती प्रदान करने के मकसद से कई अहम चेहरों को जगह दी गई है। पार्टी की ओर से राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी पीयूष गोयल, राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी राजेश मंगल को दी गई है। वहीं, राष्ट्रीय महामंत्री की जिम्मेदारी बी.एल संतोष को दी गई है। उधर, सहायक मंत्री पद की जिम्मेदारी शिप्रकाश और सौदान सिंह को दी गई है।
पार्टी संगठन का चेहरा बदला
वरिष्ठ नेता स्मृति ईरानी को राष्ट्रीय महासचिव और वंसुधरा राजे को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। तीरथ सिंह रावत, राम माधव, बैजयंत पांडा, डी पुरंदेश्वरी, रेखा वर्मा, वर्षाबेन नरेंद्र भाई दोशी, भारती प्रवीण पवार, मनप्रीत सिंह बादल, लाला सिंह आर्य, एम नागराज, तारिक मंसूर, मधुचंद्र कर को उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई थी। उपाध्यक्ष पद के लिए पार्टी की ओर से 13 नेताओं को जिम्मेदारी दी गई थी।
विनोद तावड़े बने यूपी प्रभारी
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने 18 अगस्त को विनोद तावड़े को उत्तर प्रदेश का नया प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया था। वहीं, जगदीश ईश्वरभाई पटेल को प्रदेश का सह-प्रभारी बनाया गया है। तावड़े भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री और राज्यसभा सांसद हैं तथा इससे पहले हरियाणा और बिहार जैसे राज्यों के प्रभारी की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। बिहार में 2025 के विधानसभा चुनाव के दौरान भी वह पार्टी के प्रभारी रहे थे।
नेतृत्व संगठनात्मक गतिविधियों को तेज करने में जुटा
राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि कई राज्यों में अगले विधानसभा चुनावों को देखते हुए बीजेपी नेतृत्व अब संगठनात्मक गतिविधियों को और तेज करने की तैयारी में है। पार्टी की कोशिश सरकार की उपलब्धियों को कार्यकर्ताओं के जरिए बूथ स्तर तक पहुंचाने और युवाओं समेत विभिन्न सामाजिक वर्गों के बीच अपनी पकड़ मजबूत करने की है। ऐसे में नए प्रदेश प्रभारी के रूप में तावड़े के सामने संगठन को चुनावी मोड में सक्रिय करने और एनडीए की लगातार तीसरी सरकार के लक्ष्य को जमीन पर उतारने की बड़ी जिम्मेदारी है।
-Legend News

Recent Comments