नई द‍िल्ली। सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL ने एक नया सैटेलाइट फोन लॉन्च किया है, जिससे मोबाइल नेटवर्क के बिना भी बातचीत संभव होगी। यह फोन दुर्गम इलाकों और आपात स्थितियों के लिए खास तौर पर डिजाइन किया गया है, जिसमें SOS फीचर भी मौजूद है।

कंपनी ने इसे Communication Beyond Boundaries थीम के साथ पेश किया है। ये सर्विस सेवा खासतौर पर उन इलाकों पर काम आएगी, जहां मोबाइल टावर मौजूद नहीं हैं या प्राकृतिक आपदा की वजह से नेटवर्क पूरी तरह ठप पड़ गया है।

कैसे काम करेगा ये Satellite Phone?
दरअसल BSNL का ये फोन ट्रेडिशनल मोबाइल नेटवर्क पर डिपेंड नहीं रहेगा। इसकी जगह ये सीधे सैटेलाइट नेटवर्क के जरिए कनेक्टिविटी उपलब्ध कराएगा। कंपनी ने इस सर्विस के लिए Inmarsat जैसे ग्लोबल सैटेलाइट नेटवर्क पार्टनर्स के साथ मिलकर काम किया है। अब इस नए फोन की मदद से दूर-दराज और दुर्गम इलाकों में भी कॉलिंग करना संभव हो जाएगा।

डिजाइन भी मजबूत और SOS फीचर भी
बीएसएनएल के इस शानदार सैटेलाइट फोन को मुश्किल परिस्थितियों में यूज करने के लिए तैयार किया गया है। फोन में मजबूत और रग्ड डिजाइन मिल रहा है, जो धूल, पानी और झटकों को आसानी से झेल सकता है। इतना ही नहीं फोन में लंबी बैटरी लाइफ भी मिलेगी, जिससे बिजली की सुविधा न होने पर भी लंबे टाइम तक इसका यूज किया जा सकेगा।
- Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).