रिपोर्ट : LegendNews
दिल्ली: कॉकरोचों ने बैरिकेड्स गिराकर किया पथराव, दो पुलिसकर्मी घायल
कॉकरोचों के प्रदर्शन में पथराव की खबर सामने आई है। शनिवार को नई दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का विरोध प्रदर्शन थोड़ा हिंसक हो गया। आकाशवाणी भवन के पास प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड्स गिराकर पुलिस पर पथराव किया, जिससे दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस ने कड़ी सुरक्षा के बीच अलग-अलग जगहों से लगभग 500 लोगों को हिरासत में लिया, जिनमें CJP के नेता भी शामिल हैं।
आकाशवाणी भवन के पास गिराए बैरिकेड्स
अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को प्रदर्शन के दौरान, प्रदर्शनकारियों ने आकाशवाणी भवन के पास इम्तियाज अली मार्ग पर बैरिकेड्स गिरा दिए और सुरक्षाकर्मियों पर कथित तौर पर पथराव किया। अधिकारियों की मानें तो दोपहर के आसपास, 25 से 30 प्रदर्शनकारियों ने इम्तियाज अली मार्ग पर बैरिकेड्स पार किए और सुरक्षाकर्मियों पर पथराव किया। इनमें से कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। इस घटना में दो पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं।
गुरुद्वारे में भी शरण ली, हिरासत में 500 प्रदर्शनकारी
पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली पुलिस ने लगभग 500 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया है क्योंकि इन्होंने रोक बावजूद जंतर-मंतर तक पहुंचने की कोशिश की। ये प्रदर्शनकारी अलग-अलग जगहों पर जमावड़ा लगाने की कोशिश कर रहे थे। पुलिस और सुरक्षाबलों की ओर से कई प्रदर्शनकारियों का पीछा किया गया और उन्हें हिरासत में लिया गया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से बचने के लिए गुरुद्वारे में भी शरण ली। ये कॉकरोच के एंटीना जैसे हेलमेट पहने नजर आए।
अलग-अलग जगहों पर जमावड़ा
प्रदर्शनकारी अलग-अलग जगहों पर जमा होते रहे और पुलिस के खिलाफ नारे लगाते रहे। पुलिस ने भीड़ को खदेड़ा गया। इस दौरान प्रदर्शनकारी हिरासत में भी लिए गए। कनॉट प्लेस में रीगल सिनेमा के पास समेत कई जगहों से प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया। कुछ प्रदर्शनकारी शिवाजी स्टेडियम मेट्रो स्टेशन के पास के इलाके में पहुंचने में कामयाब रहे और नारेबाजी की। पुलिस की कार्रवाई के दौरान कुछ प्रदर्शनकारी इलाके के एक गुरुद्वारे में भी चले गए।
-Legend News

Recent Comments