दिल्ली के सीमापुरी इलाके में बुधवार को एक बड़ा हादसा हो गया, इस दौरान यहां पर ईदगाह मछली मंडी के पास बनी एक पांच मंजिला इमारत अचानक गिर गई। इस हादसे में कई लोगों के दबे होने की आशंका है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन की टीम ने राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया। घायलों को इलाज के लिए एम्बुलेंस से राजीव गांधी अस्पताल ले जाया गया है। 
बताया जा रहा है कि यह इमारत गली के बिल्कुल अंदर की ओर है और पिछले साल ही बनी थी। इस पांच मंजिला इमारत में ग्राउंड फ्लोर पर दुकानें और ऊपर की ओर चार मंजिलें बनी हुई थीं, जिनमें अलग- अलग परिवार रहते थे। बिल्डिंग मालिक और उसका परिवार भी इसी इमारत में रहता था और उसके भी दबने की खबर है। दो बच्चों को स्थानीय लोगों ने मलबे से निकालकर अस्पताल पहुंचाया। 
-Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).