दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सावदा-घेवरा स्थित ईडब्ल्यूएस फ्लैट्स में 717 झुग्गीवासियों को आवास देने का बड़ा निर्णय लिया है। यह फैसला डूसिब (दिल्ली शहरी आश्रय सुधार बोर्ड) की 35वीं बोर्ड बैठक में लिया गया, जिसमें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता हुई।
इन 717 लाभार्थियों में 528 पात्र और 189 अपात्र श्रेणी के झुग्गीवासी शामिल हैं। केंद्र सरकार के आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा प्रत्येक लाभार्थी के लिए ₹1,12,000 की सहायता राशि डूसिब को दी जाएगी।
30 हजार रुपये तीन महीने के भीतर करने होंगे जमा
लाभार्थियों को अपने फ्लैट के रखरखाव के लिए ₹30,000 की राशि तीन महीने के भीतर जमा करनी होगी। यह कदम झुग्गी पुनर्वास नीति को मजबूत करने और शहरी गरीबों को पक्का आवास उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। 
-Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).