पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में ईरान और अमेरिकी सीजफायर पर समझौते पर बातचीत से ठीक पहले डोनाल्ड ट्रंप का बयान आया है। डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर कहा है कि ईरान एक पूरी तरह से नाकाम देश है और उसके पास दबाव बनाने के लिए होर्मुज स्ट्रेट को बंद करने के अलावा और कुछ नहीं है। शनिवार को एक टीवी चैनल से बातचीत में ट्रंप ने यह कहा है। उनका बयान ऐसे समय आया है, जब ईरान और अमेरिकी डेलीगेशन इस्लामाबाद में बैठक की तैयारी कर रहा है।
डोनाल्ड ट्रंप से पूछा गया है कि क्या आपको लगता है कि ईरान का रुख सुलह-समझौते की ओर है। इस पर अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि मैं आपको बहुत जल्द ही इस बारे में बताऊंगा कि इस्लामाबाद वार्ता में ईरान सद्भावना से काम कर रहा है या फिर वह चीजों को अटकाने की कोशिश में है। तेहरान के बारे में जल्ही मैं बड़ा ऐलान करूंगा।
होर्मुज पर परेशान होने की जरूरत नहीं: ट्रंप
ईरान के होर्मुज स्ट्रेट में नियंत्रण को लेकर डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि दुनिया को इसको लेकर ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि यह कोई अकेला समुद्री रूट नहीं है। उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि दुनियाभर के लोग देख रहे हैं कि होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने के अलावा और भी काफी विकल्प मौजूद हैं।' 
डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिकी प्रतिनिधि शनिवार को पाकिस्तान में ईरान के साथ होर्मुज स्ट्रेट को फिर से खोलने पर बातचीत करेंगे। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि यह वैश्विक तेल मार्ग बहुत जल् खुल जाएगा भले ही ईरान इसमें सहयोग ना करे। मुझे लगता है कि होर्मुज को खोलने का काम बहुत तेजी से होगा। 
ईरान का न्यूक्लियर प्रोग्राम अहम मुद्दा: ट्रंप
डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि किसी भी समझौते में अमेरिका का सबसे बड़ा मकसद यह सुनिश्चित करना है कि ईरान परमाणु हथियार हासिल ना कर सके। ईरान को न्यूक्लियर हथियार हथियार हासिल करने से रोकना इस डील का 99 फीसदी हिस्सा है। इसके अलावा तेहरान में शासन बदल गया है और स्ट्रेट होर्मुज को हम जल्दी ही खोल देंगे।
इस बीच पाकिस्तान के प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से शनिवार शाम को कहा गया है कि ईरान-अमेरिका युद्ध को समाप्त करने के लिए शांति वार्ता शुरू हो चुकी है। बयान में कहा गया है कि शहबाज शरीफ ने इस बात पर जोर दिया है कि पाकिस्तान क्षेत्र में स्थायी शांति की दिशा में प्रगति को आसान बनाने के लिए उत्सुक है। 
-Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).