बरौली (मथुरा)। किसानों की ज्वलंत समस्याओं को लेकर 15 सितंबर 2026 (मंगलवार) को प्रदेश प्रवक्ता कैंप कार्यालय, बरौली में एक महत्वपूर्ण किसान पंचायत का आयोजन किया गया। इस पंचायत की अध्यक्षता विजेंद्र लंबरदार ने की तथा कुशल संचालन प्रदेश प्रचार मंत्री (उत्तर प्रदेश) गिर्राज परिहार द्वारा किया गया। 

पंचायत को संबोधित करते हुए प्रदेश प्रवक्ता उत्तरप्रदेश एवं प्रभारी मध्य प्रदेश गजेंद्र परिहार तथा प्रदेश मीडिया प्रभारी (उत्तर प्रदेश) ललित शर्मा ने संयुक्त रूप से किसानों से एकजुट होने की अपील की। भारतीय किसान नेताओं ने मथुरा शासन-प्रशासन को तीखे शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि बुवाई के इस महत्वपूर्ण समय पर किसानों को पर्याप्त मात्रा में डीएपी (DAP) खाद तुरंत उपलब्ध कराई जाए। इसके साथ ही बिजली विभाग द्वारा चेकिंग के नाम पर किसानों के घरों पर की जा रही अनैतिक छापेमारी और शोषण पर अविलंब रोक लगाई जाए।
​किसान नेताओं ने स्पष्ट किया कि यदि प्रशासन ने समय रहते इन समस्याओं का समाधान नहीं किया, तो मथुरा जनपद में एक बहुत बड़ा और उग्र आंदोलन किया जाएगा, जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।
पंचायत में मुख्य रूप से निम्नलिखित समस्याओं पर ध्यान केंद्रित किया गया
​डीएपी खाद की भारी किल्लत: फसल बुवाई के समय समितियों और बाजारों में डीएपी खाद न मिलने से बुवाई बुरी तरह प्रभावित हो रही है।
​बिजली विभाग की अनैतिक छापेमारी: विद्युत विभाग द्वारा अनैतिक रूप से छापेमारी कर किसानों का उत्पीड़न बंद किया जाए।
​सूखे से फसलों की बर्बादी: पर्याप्त वर्षा न होने के कारण कपास सहित अन्य फसलें पूरी तरह चौपट हो चुकी हैं, जिससे किसान दोहरी मार झेल रहे हैं।
​पंचायत के अंत में किसानों ने अपनी समस्याओं से संबंधित एक 4-सूत्रीय मांग पत्र नायब तहसीलदार (महावन) को सौंपा। ज्ञापन लेते हुए नायब तहसीलदार महावन ने किसानों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं का शीघ्र निस्तारण किया जाएगा और अगले दो दिनों के भीतर संबंधित सक्षम अधिकारियों के साथ वार्ता आयोजित कर समाधान का रास्ता निकाला जाएगा।
​इस अवसर पर भारी संख्या में स्थानीय किसान, पदाधिकारी एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

- Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).