वृन्दावन। गौरा नगर कॉलोनी (चार सम्प्रदाय आश्रम के पीछे) स्थित स्नेह माधुरी कुंज में चल रहे प्रख्यात सन्त नित्य लीला प्रविष्ट विवेकानंद महाराज (मौनी बाबा) के प्रथम स्मृति महोत्सव के अंतर्गत ब्राह्मण-ब्रजवासी सेवा का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ सम्पन्न हुआ जिसमें पूज्य महाराजश्री की परम् कृपापात्र शिष्या साध्वी मीरा बहिन जी के निर्देशन में सैकड़ों विप्रों व ब्रजवासियों को भोजन प्रसाद ग्रहण कराकर उन्हें दक्षिणा प्रदान की गई।तत्पश्चात समस्त भक्तों-श्रद्धालुओं व शिष्य परिकर के द्वारा सन्त प्रवर विवेकानंद महाराज (मौनी बाबा) का पावन स्मरण किया गया।साथ ही उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की गई।

महोत्सव में प्रमुख समाजसेवी मुकेश खंडेलवाल, कुशलेश खंडेलवाल, प्रख्यात भजन गायक पण्डित दामोदर शर्मा, डॉ. रमेश चंद्राचार्य विधिशास्त्री, बसन्त कुलकर्णी, ललित कुलकर्णी (भोपाल), मुरली दास महाराज, सुखदेव दास महाराज (काकाजी), फिल्मस्तान स्टूडियो के संचालक जॉनी भाटिया, पण्डित सुदामा शास्त्री, युवा साहित्यकार डॉ. राधाकांत शर्मा, प्रमुख शिक्षाविद् जगदीश नीलम, आचार्य विष्णुकांत शास्त्री, पण्डित भरत शास्त्री, राधेश शर्मा, एडवोकेट आदि के अलावा विभिन्न क्षेत्रों के तमाम गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

महोत्सव के मीडिया प्रभारी "यूपी रत्न" डॉ. गोपाल चतुर्वेदी ने बताया कि महोत्सव के अंतर्गत 18 मार्च को सायं 03 बजे से विराट संत-विद्वत सम्मेलन आयोजित होगा।जिसमें कई प्रख्यात संत,विद्वान व धर्माचार्य आदि भाग लेंगे। इसके अलावा 28 मार्च को ब्रज गोपियों की सेवा एवं 29 मार्च को बाल गोपाल सेवा आदि के कार्यक्रम सम्पन्न होंगे।

- Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).