राजधानी दिल्ली में मोदी सरकार के खिलाफ लगातार विरोध प्रदर्शन चल रहा है। सड़क पर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच काफी संघर्ष देखा जा रहा है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के साथ-साथ प्रधानमंत्री और गृह मंत्री से इस्तीफा मांगा जा रहा है। इस बीच कांग्रेस सांसद शशि थरूर की एक पोस्ट पर भारत के पूर्व राजनयिक कंवल सिब्बल बुरी तरह भड़क गए। उन्होंने प्रदर्शनकारियों के रवैये पर नाराजगी जताई है और इसे बाहरी ताकतों की साजिश बताया है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से कुछ लोग सरकार को चुनौती दे रहे हैं और अराजकता फैला रहे हैं, उससे निश्चित रूप से हिंसा भड़क सकती है।
शशि थरूर ने क्या कहा?
दरअसल, शशि थरूर ने एक पोस्ट करते हुए लिखा था कि भीड़ और उनके जोश को देखे बिना यकीन नहीं किया जा सकता! लोकतंत्र की रक्षा के लिए यह एक शानदार दोपहर रही है। उन्होंने इससे पहले भी राहुल गांधी की पोस्ट को रिपोस्ट करते हुए लिखा था कि यह सरकार जाएगी। 
पूर्व राजनयिक ने शशि थरूर को दिया करारा जवाब
पूर्व राजनयिक कंवल सिब्बल ने शशि थरूर के पोस्ट पर तीखी टिप्पणी करते हुए कहा कि सड़कों पर हो रहा वह आंदोलन कैसे है? इससे लोकतंत्र की रक्षा हो कैसे सकता है, जिसमें अराजकता की भावना छिपी हो, जो संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति को हटाने की मांग कर रहा हो, और जो चुनाव या संसदीय प्रक्रिया के बजाय सड़कों पर दी जाने वाली धमकियों के जरिए गृह मंत्री और प्रधानमंत्री को भी हटाने की धमकी दे रहा हो? शांतिपूर्ण विरोध के नाम पर जो मकसद है, वह बिल्कुल भी शांतिपूर्ण नहीं है। इसका मकसद सरकार को चुनौती देना और अराजकता फैलाना है, जिससे निश्चित रूप से हिंसा भड़केगी।
देश को अस्थिर करने पर आमादा कुछ अंदरूनी और बाहरी ताकतें सक्रिय हैं। जो लोग यह शोर मचाते हैं कि असहमति की आवाज दबाई जा रही है, वे खुद प्रधानमंत्री और गृह मंत्री वगैरह के लिए खुलेआम अपशब्दों का इस्तेमाल करते हैं। कुछ टीवी एंकर, जिनकी अच्छी-खासी दर्शक संख्या है, वे खुलकर सरकार के खिलाफ हैं और खूब फल-फूल रहे हैं। क्या उन्हें यह विरोधाभास नजर नहीं आता? 
दिल्ली में कल इंडिया गठबंधन का हुआ था प्रदर्शन
बता दें कि दिल्ली में ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कल इंडिया गठबंधन का प्रदर्शन हुआ था। इस प्रदर्शन में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी समेत तमाम विपक्षी नेता मौजूद थे। इंडिया गठबंधन के नेताओं ने सुप्रीम कोर्ट की तरफ मार्च किया था और फिर जाकर वहां याचिका दाखिल की थी। 
-Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).