मथुरा। गोविन्दनगर थाना पुलिस और स्वाट टीम ने हत्या के प्रयास के मामले में आरोपी हिस्ट्रीशीटर दीपक को शुक्रवार देर रात करीब 11 बजे मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगने पर उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सीओ सिटी आईपीएस आशना चौधरी ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम चक्रतीर्थ घाट के पीछे गऊघाट की ओर कच्चे रास्ते पर आरोपी की तलाश में गश्त कर रही थी। इसी दौरान मोटरसाइकिल से जा रहे दीपक को रोकने का प्रयास किया गया। आरोप है कि उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। इसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें उसके पैर में गोली लगी और उसे मौके पर ही पकड़ लिया गया।

पुलिस के अनुसार दीपक गोविन्दनगर थाने का हिस्ट्रीशीटर है। उसके विरुद्ध हत्या, गैंगस्टर अधिनियम, मादक पदार्थ संबंधी कानून और शस्त्र अधिनियम सहित 12 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। वह हाल में हत्या के प्रयास के एक मामले में वांछित चल रहा था।

गिरफ्तार आरोपी के पास से बिना नंबर प्लेट की सीडी डीलक्स मोटरसाइकिल, .315 बोर का तमंचा, दो जिंदा कारतूस तथा दो खोखा कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस ने मुठभेड़ और अवैध शस्त्र रखने से संबंधित धाराओं में भी कार्रवाई शुरू कर दी है। घायल आरोपी का उपचार जारी है, जबकि पुलिस उसके अन्य आपराधिक मामलों की भी जांच कर रही है।

- Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).