रिपोर्ट : LegendNews
मथुरा में मनी हरियाली तीज: सोने-चांदी के हिंडोला पर विराजे श्री बांकेबिहारी, प्रशासन के व्यापक इंतजाम
मथुरा। ब्रज में हरियाली तीज और स्वतंत्रता दिवस का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है. वीकेंड की वजह से श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी है. वृंदावन के श्रीठाकुर बांके बिहारी मंदिर में हरियाली तीज के मौके पर हरे वस्त्र को धारण करके 1000 किलो के सिंहासन बांके बिहारी विराजे हैं. वहीं, सोने-चांदी से जड़ित हिंडोला में उन्हें झुलाया जा रहा है. इस मौके पर प्रशासन ने भी व्यापक इंतजाम किए हैं.
वृंदावन के श्रीठाकुर बांके बिहारी मंदिर में ठाकुर जी वर्ष में एक बार सोने-चांदी के हिंडोले में विराजमान होकर दर्शन देते हैं. आसपास में अष्ट सखियां और बिहारीजी का अद्भुत श्रंगार किया जाता हैय ठाकुर जी को 8 लाख की पोशाक धारण कराई गई है.
हरे रंग के पोशाक पर सुंदर जरी और कढ़ाई की गई है. वृंदावन के श्रीठाकुर बांके बिहारी मंदिर हरियाली तीज के दिन जी विशाल सोने-चांदी के हिंडोले में विराजमान होते हैं. ठाकुरजी के लिए 15 अगस्त 1942 को उत्तराखंड के टनकपुर से चंदन की लकड़ी का यह हिंडोला बनवाया गया था.
इसमें 20 कारीगरों की मेहनत और करीब 5 साल का समय लगा था. 15 अगस्त 1947 को विशाल हिंडोला बनकर तैयार हुआ, जिसमें 1000 किलो चांदी और करीब किलो 10 किलो सोने की परत लगी हुई है.
हरियाली तीज के मौके पर दूर दराज से लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं का आवागमन मंदिरों में हो रहा है. वृंदावन श्री ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में दर्शन करने के लिए सुबह से ही लंबी लाइन लगी हुई है.
जिला प्रशासन का अनुमान है कि 5 लाख से अधिक श्रद्धालु बिहारीजी के दर्शन करेंगे. सभी के लिए व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं. वाहन पार्किंग और यातायात के लिए भी रूट डायवर्जन लागू किया गया है.
मंदिर सेवायत ज्ञानेंद्र गोस्वामी ने बताया कि हरियाली तीज का पर्व जनपद में विशेष महत्व रखता है. श्रीठाकुर बांके बिहारी जी वर्ष में एक बार हिंडोले में विराजमान होकर भक्तों को दर्शन देते हैं. ठाकुर जी की विशेष पोशाक अद्भुत श्रंगार और सोने-चांदी का हिंडोला भक्तों को अपनी ओर आकर्षित करता है.
सुरक्षा के व्यापक इंतजाम: पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पूरे वृंदावन क्षेत्र और चार सुपर जोन, 18 सेक्टर में बांटा गया है. 14 अगस्त की मध्य रात्रि से बाहरी बहनों को प्रवेश बंद कर दिया गया है.
सुरक्षा में चार एसपी, 12 सीओ, 70 इंस्पेक्टर, 260 सब-इंस्पेक्टर, 90 लेडीज सब-इंस्पेक्टर, 140 कांस्टेबल, 150 महिला कांस्टेबल, तीन ट्रैफिक इंस्पेक्टर, 30 ट्रैफिक सब-इंस्पेक्टर, 120 ट्रैफिक हेड कांस्टेबल, 400 होमगार्ड, 2 कंपनी पीएसी, दो फ्लड पीएससी, एनडीआरएफ-एसडीआरएफ की टीम तैनात है.
- Legend News

Recent Comments