लुसाने (स्विट्जरलैंड)। इंटरनेशनल ओलंपिक कमेटी (IOC) ने मंगलवार को ओलंपिक 2036 की मेजबानी के हवाले से बड़ा अपडेट दिया है. कमेटी का कहना है कि भारत समेत सात देशों ने 2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए इच्छा जताई है. इसलिए उन देशों को नवंबर में ‘फ्यूचर होस्ट कमीशन’ के सामने अपने प्रोजेक्ट पेश करने के लिये बुलाया गया है. ओलंपिक कमेटी के बयान के अनुसार वो सात देश भारत, जर्मनी, हंगरी, कतर, कोरिया, दक्षिण अफ्रीका और तुर्किये हैं.

IOC ने ये भी कहा कि 31 अक्टूबर के बाद ओलंपिक 2036 की मेजबानी के लिये किसी और पक्ष पर विचार नहीं किया जायेगा. उन्होंने कहा कि इच्छुक पक्ष आईओसी से लगातार संवाद कर रहे हैं. कई राष्ट्रीय ओलंपिक समिति (NOC) 2036 के बाद होने वाले ओलंपिक खेलों की मेजबानी को लेकर भी IOC के साथ शुरूआती बातचीत में शामिल है. इसलिए इच्छुक देशों को नवंबर में अपना प्रोजेक्ट पेश करने के लिए आमंत्रित किया गया है.

आईओसी का कहना है कि उस प्रोजेक्ट का आकलन कई तकनीकी पहलुओं पर किया जाएगा. जिसमें आयोजन स्थलों का मास्टर प्लान, खिलाड़ियों का अनुभव, फंडिंग को लेकर रणनीति, राजनीतिक, जनता का समर्थन, मेजबानी की क्षमता और मेजबान समुदायों को दीर्घकालिन फायदे पहुंचाने वाली रणनीति शामिल है.

बता दें कि भारत 2024 से ही ओलंपिक 2036 की मेजबानी हासिल करने के लिए भागदौड़ कर रहा है. इसी वजह से उन्होंने ने 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स की भी होस्टिंग हासिल की, ताकि 2036 ओलंपिक की होस्टिंग का रास्ता साफ हो जाए. ये भी उल्लेखनीय है कि इससे पहले 2028 और 2032 के ओलंपिक होने हैं. जो अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया में आयोजित होगा.

इस हवाले से इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन (IOA) 1 जुलाई को IOC को ये भी बता दिया था कि 2036 ओलंपिक खेलों के लिए उनका पसंदीदा शहर अहमदाबाद है. इसके बाद देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर इस बड़े खेल की मेजबानी पर बड़ी बात बोली थी. उन्होंने 80वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से देश को संबोधित करते हुए कहा था कि देश को 2036 ओलंपिक में कम से कम तीन-चौथाई इवेंट्स में हिस्सा लेने का लक्ष्य रखना चाहिए. साथ ही, उन्होंने 5 से 15 साल के बच्चों के लिए देशव्यापी टैलेंट पहचान कार्यक्रम की घोषणा भी की थी.
- Legend News
 

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).