मथुरा। थाना जैत पुलिस टीम द्वारा नाबालिग बच्ची से बलात्संग के अभियोग में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार क‍िया गया है। 

रिश्तों को शर्मसार कर देने वाले मामले में उक्त वांछ‍ित पर अपनी ही 7 वर्षीय भांजी के साथ दुष्कर्म का आरोप लगा था। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने नामजद प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी थी।

इसी पर कार्यवाही करते हुए पुल‍िस व‍िभाग की व‍िज्ञप्त‍ि के अनुसार करीब 8.30 बजे चैकिंग के दौरान ग्राम छटीकरा पुल के पास आगरा से दिल्ली की तरफ जाने वाले रास्ते पर पुल के उतार की साइड से, 07 वर्ष की नाबालिग से बलात्संग की घटना में पंजीकृत मु0अ0स0 429/2026 धारा 65(2) बीएनएस व 5एम/5एन/6 पोक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त पीड़‍िता के सगे मामा (भागवत कथाओं में हरमोनियम बजाने वाले) राहुल पुत्र श्री गणेश निवासी गौधोलीपुरम थाना जैत मथुरा उम्र करीब 20 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। 

अभियुक्त के विरुद्ध थाना जैत पर मुकदमा उपरोक्त में विधिक कार्यवाही की गयी। 

- Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).