एजबेस्‍टन वनडे में हैरी ब्रूक को आउट करते ही जसप्रीत बुमराह इंग्लैंड में सबसे ज्‍यादा वनडे विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बन गए। बुमराह ने इंग्लैंड की पारी के 14वें ओवर की पहली गेंद पर यह उपलब्धि हासिल की। ​​उन्होंने एक धीमी गेंद फेंकी, जो बल्लेबाज के पास तेजी से ऊपर उठी, जिससे ब्रूक ने हिचकिचाते हुए शॉट खेला और रोहित शर्मा ने पहली स्लिप में कैच लपक लिया। यह विकेट बुमराह का वनडे क्रिकेट में 150वां विकेट भी था। इस विकेट के साथ बुमराह के इंग्लैंड में वनडे विकेटों की संख्या 31 हो गई और उन्होंने रवींद्र जडेजा के 30 विकेट के पिछले रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। 
इंग्लैंड में भारत के लिए सबसे ज्‍यादा वनडे विकेट
जसप्रीत बुमराह – 31
रवींद्र जडेजा – 30
भुवनेश्वर कुमार – 28
मदन लाल – 27
मोहम्मद शमी – 26 
150 वनडे विकेट तक पहुंचने में सबसे कम गेंदें (भारत)
4070 मोहम्मद शमी
4513 कुलदीप यादव
4605 जसप्रीत बुमराह
5027 अजीत अगरकर
5131 इरफ़ान पठान 
बर्मिंघम के एजबेस्‍टन में इंग्‍लैंड के कप्‍तान हैरी ब्रूक ने टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी का फैसला किया। इंग्‍लिश बल्‍लेबाजों ने 12 ओवर में बगैर किसी नुकसान 61 रन बनाते हुए अपने कप्‍तान के फैसले को सही साबित किया। लेकिन, इसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अगले 19 रन के भीतर उसकी आधी टीम को पवेलियन भेजते हुए शानदार कमबैक किया। इस तरह जबरदस्‍त शुरुआत करने वाली इंग्‍लैंड ने 16.4 ओवर में 80 के स्‍कोर पर अपने शीर्ष पांच विकेट गंवा दिए थे। लेकिन, इसके बाद जो रूट (38*) और लियाम डॉसन (48*) ने धीमी पारी के साथ 37 ओवर में 186/6 के साथ कमबैक कराया है। 
मैच में भारत और इंग्‍लैंड की प्‍लेइंग इलेवन
इंग्लैंड की प्लेइंग XI: जैकब बेथेल, बेन डकेट, जो रूट, हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), सैम करन, विल जैक्स, जोफ़्रा आर्चर, लियाम डॉसन, जोश टोंग, आदिल रशीद। 
भारत की प्लेइंग XI: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, गुरनूर बरार, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा।
-Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).