नई द‍िल्ली। ईरान-इजराइल टेंशन ने पूरी दुनिया को हिला कर रख दिया है। इस पर जावेद अख्तर ने भी रिएक्टर किया है। दिग्गज राइटर का दिल इरान के लिए बैठ गया है। उन्होंने ट्रंप और नेतन्याहू को 'बदमाश' करार दिया है।

मिडिल ईस्ट में भू-राजनीतिक अस्थिरता और सैन्य टकराव ने एक बेहद खतरनाक मोड़ ले लिया है। शनिवार 28 फरवरी को अमेरिका और इजराइल द्वारा ईरान पर किए गए भीषण हमलों के बाद पूरे क्षेत्र में युद्ध की लपटें तेज हो गई हैं। जवाब में ईरान ने भी कड़ा रुख अख्तियार करते हुए इजराइल और बहरीन स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया है। इस जवाबी कार्रवाई के बाद न केवल युद्धग्रस्त क्षेत्रों में बल्कि अबू धाबी, दुबई, कतर और कुवैत जैसे व्यापारिक केंद्रों में भी धमाकों की खबरें सुनी गईं, जिससे पूरी दुनिया में दहशत का माहौल है। भारत के कई जानकार लगातार रिएक्ट कर रहे हैं। जावेद अख्तर का दिल भी इरान के लिए पसीजा और उन्होंने अमेरिका और इजराइल को खरी खोटी सुनाई है।

पश्चिमी एशिया की इस बिगड़ती स्थिति पर भारत के मशहूर गीतकार और स्क्रीनराइटर जावेद अख्तर ने अपनी बेबाक राय साझा की है। 2 मार्च को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जारी अपने बयान में उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की कड़ी आलोचना की। अख्तर ने दोनों नेताओं की कार्यशैली की तुलना 'बुलीज' (दूसरों को डराने-धमकाने वाले) से करते हुए कहा कि इस बार ट्रंप और इजराइल ने अपनी सीमाओं को पार कर दिया है। उनका मानना है कि अगर उन्हें इस तरह की आक्रामकता जारी रखने दी गई और ईरान के साथ भी वैसा ही व्यवहार हुआ जैसा इराक के साथ हुआ था तो वैश्विक राजनीति में चीन अपनी पूरी विश्वसनीयता खो देगा। उन्होंने तर्क दिया कि नेतन्याहू और ट्रंप ने दूसरों को दीवार के सहारे खड़ा कर दिया है, जिससे अब उनके पास जवाबी हमला करने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है।

- Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).