नई दिल्ली। राजधानी के जंतर-मंतर पर मंगलवार को वामपंथी दलों और भारत की क्रांतिकारी मजदूर पार्टी ने अमेरिका और इजराइल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. संगठनों ने ईरान पर हुए हमले को “गैरकानूनी” और “साम्राज्यवादी” बताते हुए इसे अंतरराष्ट्रीय कानूनों और संयुक्त राष्ट्र चार्टर का उल्लंघन बताया. बड़ी संख्या में कार्यकर्ता हाथों में तख्तियां लेकर पहुंचे और शांति के समर्थन में नारे लगाए.

कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (सीपीआई) की नेशनल कमेटी के सदस्य प्रो. दिनेश सी. वार्ष्णेय ने बताया कि इजराइल और अमेरिका द्वारा ईरान पर किया गया हमला अंतरराष्ट्रीय कानूनों के खिलाफ है. उन्होंने कहा कि यह संयुक्त राष्ट्र संघ के चार्टर का खुला उल्लंघन है और ऐसे हमलों को तुरंत रोका जाना चाहिए. उन्होंने केंद्र सरकार से भी अपनी स्थिति स्पष्ट करने की मांग की. प्रो. वार्ष्णेय ने कहा कि प्रधानमंत्री ने सऊदी अरब और इजराइल के नेतृत्व से बात की, लेकिन ईरान पर हुए हमले और वहां के शीर्ष धार्मिक नेता की हत्या पर सरकार की ओर से स्पष्ट रुख सामने नहीं आया.

- Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).