मथुरा। थाना मांट पुलिस ने सामूहिक बलात्कार की सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने वाले दो वांछित अभियुक्तों को सोमवार देर रात मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। जवाबी फायरिंग में एक अभियुक्त पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पकड़े गए बदमाशों के कब्जे से अवैध असलहा और कारतूस बरामद हुए हैं।

जानकारी के अनुसार, बीते 14 मार्च को यमुना नदी के पेन्टून पुल के पास कच्चे रास्ते पर एक महिला के साथ सामूहिक बलात्कार की घटना को अंजाम द‍िया गया था।दिल्ली की रहने वाली पीड़िता पति से झगड़े के बाद आत्महत्या करने यमुना पुल पहुंची थी, जहां आरोपियों ने उसे घर छोड़ने का झांसा देकर दुष्कर्म किया। महिला का कहना है पति उसे मारता है और वह आत्महत्या कर लेगी, लोगों ने समझा कर उनका गुस्सा शांत किया। इसकी दौरान भीड़ से निकले गांव बेगमपुर निवासी राजकुमार और दुर्गेश ने घर छोड़ने की बात कहकर महिला को अपने साथ बाइक पर ले गए। इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म कर दिया। 

इस मामले में पुलिस टीमें लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी थीं। सोमवार रात करीब 10 बजे पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि घटना में शामिल दो युवक अर्रुआ खादर क्षेत्र में छिपे हैं।

पुलिस टीम पर की फायरिंग
थाना मांट पुलिस ने राधारानी अंडरपास से डागोली की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते पर घेराबंदी की। खुद को घिरा देख अभियुक्त राजकुमार निवासी बेगमपुर ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई फायरिंग में एक गोली राजकुमार के बाएं पैर में लगी, जिससे वह वहीं गिर पड़ा। पुलिस ने उसे दबोच लिया, जबकि उसके साथी दुर्गेश को भी मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।

पुराना आपराधिक इतिहास, तमंचा बरामद
पुलिस ने घायल राजकुमार के कब्जे से एक अवैध तमंचा (.315 बोर), एक जिंदा कारतूस और दो खोखा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, राजकुमार शातिर किस्म का अपराधी है, जिस पर पूर्व में भी पॉक्सो एक्ट और मारपीट के संगीन मामले दर्ज है।

क्षेत्राधिकारी मांट, संदीप सिंह ने कहा कि 15 मार्च को थाना मांट क्षेत्र के बेगमपुर के जंगलों में महिला के साथ दुराचार की घटना हुई थी। मामले में तत्काल मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही थी। गुरुवार को मुखबिर की सूचना पर अर्रुआ खादर के जंगलों में पुलिस की आरोपियों राजकुमार व दुर्गेश से मुठभेड़ हो गई, जिसमें राजकुमार के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। आरोपियों के पास से अवैध तमंचा व कारतूस बरामद हुए हैं और अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
- Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).