दिल्ली के मयूर विहार फेज-3 में रविवार को धर्मशिला अस्पताल के पास लकड़ी के गोदाम में भीषण आग लग गई। आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की करीब 13-14 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया।
आग की गंभीरता को देखते हुए आसपास के इलाके को खाली कराया गया है। धर्मशिला अस्पताल को भी अलर्ट किया गया है। अस्पताल और आसपास के लोगों की सुरक्षा को लेकर सावधानी बरती जा रही है। 
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। आग में कितना नुकसान हुआ और कोई हताहत हुआ है या नहीं, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। दमकल कर्मी आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटे हैं।
स्वरूप नगर में भी लगी आग
वहीं इससे पहले उत्तर पश्चिमी दिल्ली के स्वरूप नगर में रविवार को एक गोदाम में आग लगने से कम से कम चार लोग झुलस गए। दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। उन्होंने कहा कि उनकी हालत और पहचान के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
उन्होंने बताया कि दिल्ली अग्निशमन सेवा को आग लगने की सूचना पूर्वाह्न 11 बजकर पांच मिनट पर मिली, जिसके बाद 15 दमकल गाड़ियों को तुरंत घटनास्थल पर भेजा गया। 
-Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).