रिपोर्ट : LegendNews
मथुरा: सैनिक सुरक्षा जवान, सैनिक सुरक्षा सुपरवाइजर हेतु भर्ती शिविर 17 से 26 मार्च तक
जनपद मथुरा के विभिन्न ब्लॉकों में दिनांक 17 मार्च 2026 से 26 मार्च 2026 तक सैनिक सुरक्षा जवान तथा सैनिक सुरक्षा सुपरवाइजर हेतु भर्ती शिविर लगाए जाएंगे।
एस.आई.एस. इण्डिया लिमिटेड न्यू दिल्ली के द्वारा सुरक्षा जवान व सुरक्षा सुपरवाइजर भर्ती का आयोजन किया जाएगा।
मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती पूजा गुप्ता ने अवगत कराया है कि जनपद मथुरा के विभिन्न ब्लॉकों में दिनांक 17 मार्च 2026 से 26 मार्च 2026 तक सैनिक सुरक्षा जवान और सैनिक सुरक्षा सुपरवाइजर हेतु एस0आई0एस0 सिक्युरिटी इण्डिया लिमिटेड न्यू दिल्ली के द्वारा भर्ती शिविर लगाए जाएंगे।
भर्ती अधिकारी पी0एन0 मल्लिक ने बताया है कि भर्ती हेतु सुरक्षा जवान की शैक्षिक योग्यता हाई स्कूल व इण्टरमीडिएट, लम्बाई- 167.5 सेमी0 और सुरक्षा सुपरवाइजर की लम्बाई- 170 सेमी0 व उम्र-19 से 40 वर्ष एवं वजन- 56 से 90 किग्रा होना चाहिए। उन्होंने बताया है कि नौकरी के दौरान मिलने वाली सुविधाएं यथा- पीएफ, ई0एस0आई0, ग्रेच्युटी, पेंशन, मेडिकल इंश्योरेंस, बोनस और 65 वर्ष तक स्थाई नौकरी मिलेगी।
मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती पूजा गुप्ता ने अवगत कराया है कि बेरोजगार अभ्यर्थियों को रोजगार प्रदान करने के उद्देश्य से ब्लाक स्तर पर रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया है कि एस0आई0एस0 सिक्यूरिटी दिल्ली द्वारा दिनांक 17 मार्च को मथुरा ब्लॉक, दिनांक 18 एवं 19 मार्च को नौहझील ब्लॉक, दिनांक 20 एवं 21 मार्च को छाता ब्लॉक, दिनांक 23 एवं 24 मार्च को गोवर्धन ब्लॉक तथा दिनांक 25 एवं 26 मार्च को नंदगांव ब्लॉक में रोजगार मेला का आयोजन किया जाएगा।
रोजगार मेला का समय प्रातः 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक का है। शिक्षित बेरोजगार अपने मूल दस्तावेज/आवेदन जमा कर सकते हैं। अभ्यर्थी मथुरा जिले या अन्य जिले का भी हो किसी भी ब्लॉक में भर्ती में शामिल हो सकते हैं।
प्रशिक्षण के उपरांत लाल किला दिल्ली, ऐम्स हॉस्पिटल दिल्ली, श्री बांके बिहारी मंदिर वृंदावन, अक्षय पात्र, आईआईटी कानपुर, मेट्रो कानपुर, हेल्थ हॉस्पिटल कानपुर, सासनी हाथरस , अलीगढ़ , आरएमएल हॉस्पिटल दिल्ली, जेवर एयरपोर्ट नोएडा, सफदरजंग हॉस्पिटल दिल्ली, एलआईसी ऑफिस दिल्ली, कुतुब मीनार दिल्ली, मेरठ इंडस्ट्रीज एरिया, यमुना एक्सप्रेस आगरा टोल टैक्स, ताजमहल, लाल किला आगरा, फतेहपुर सीकरी दरगाह आगरा, धार्मिक स्थल, अस्पताल, बैंक, एयरपोर्ट, मैट्रो, होटल एवं निजी इंडस्ट्रीज में ड्यूटी दी जायेगी।
अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 8295891474/ 7668126416/ 7838282197 पर संपर्क किया जा सकता है।
- Legend News

Recent Comments