मथुरा। मथुरा भाजपा के इशारे पर गोवर्धन रोड पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और नेताजी मुलायम सिंह यादव की आपत्तिजनक फोटो लगाकर समाज में नफरत और वैमनस्य फैलाने की साजिश को समाजवादियों ने नाकाम कर दिया।

आज समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं को पता चला कि गोवर्धन रोड पर एक होर्डिंग लगाई गई है जिसमें नेताजी और राष्ट्रीय अध्यक्ष जी की फोटो के साथ भड़काऊ और आपत्तिजनक लाइनें लिखकर जनता को गुमराह करने की कोशिश की गई है।

समाजवादी कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि भाजपा चुनाव हार के डर से अब नफरत और झूठ की राजनीति पर उतर आई है। हमारे नेताओं का अपमान पूरे पीडीए परिवार का अपमान है। इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

कार्यकर्ताओं ने तत्काल पोल पर चढ़कर उस आपत्तिजनक होर्डिंग को फाड़ दिया। इसके बाद समाजवादी हाईवे थाने पहुंचे और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग को लेकर तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई।

पूर्व महासचिव रवि यादव ने कहा यह काम कुछ शरारती तत्वों का है जो शहर के माहौल को खराब करना चाहते हैं ऐसे लोग जो हमेशा आपसी भाईचारे और प्रेम को खत्म करने के उद्देश्य से सिर्फ कृत करते रहते हैं  यह काम शरारती तत्वों के द्वारा इसलिए किया गया राम मंदिर चंदा चोरी घोटाले को सामाजिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी के द्वारा उठाया गया धर्म के ठेकेदारों को यह मंजूर नहीं था 

ठाकुर राघवेंद्र सिंह पूर्व जिला अध्यक्ष समाजवादी यूथ ब्रिगेड  ने कहा कि यह कृत्य उन लोगों के द्वारा किया जा रहा है जो राम मंदिर में चंदा चोरी कर रहे हैं और चोरी को छुपाने के लिए शहर के माहौल को बिगड़ने की कोशिश की जा रही है।

बाबा साहब अम्बेडकर वाहिनी के महानगर अध्यक्ष रमेश सैनी ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि 24 घंटे में दोषियों को गिरफ्तार नहीं किया तो समाजवादी पार्टी पूरे जिले में आंदोलन करेगी। और मथुरा की गंगा-जमुनी तहजीब को समाजवादी पार्टी बिगाड़ने नहीं देगी।"

इस दौरान यूथ ब्रिगेड के पूर्व जिलाध्यक्ष ठाकुर राघवेंद्र सिंह, पूर्व महानगर महासचिव रवि यादव, संजय समाजवादी, पिछड़ा वर्ग के जिला उपाध्यक्ष हरिओम गुर्जर, बाबा साहब अम्बेडकर वाहिनी के महानगर अध्यक्ष रमेश सैनी, अनिल निषाद, राजेश यादव, प्रताप यादव, जितेन्द्र यादव आदि मौजूद रहे।

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).