रिपोर्ट : LegendNews
महानगर कांग्रेस 8 अक्टूबर को निकलेगी 'वोट बचाओ, देश बचाओ' पैदल मार्च
मथुरा। महानगर कांग्रेस कमेटी मथुरा-वृंदावन द्वारा आगामी 8 अक्टूबर 2026, दिन गुरुवार को प्रातः 10 बजे “वोट बचाओ, देश बचाओ” के नारे के साथ एक विशाल पैदल मार्च निकाला जाएगा। पैदल मार्च की शुरुआत महानगर कांग्रेस कमेटी कार्यालय, होली गेट से होगी, जो विभिन्न मार्गों से होते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचेगा।
जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों द्वारा जोरदार प्रदर्शन किया जाएगा तथा राष्ट्रपति महोदया के नाम जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर लोकतंत्र एवं मताधिकार की रक्षा सहित विभिन्न जनहित के मुद्दों को उठाया जाएगा।
महानगर कांग्रेस कमेटी ने बताया कि इस कार्यक्रम में हजारों की संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक शामिल होंगे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश कांग्रेस के सह-प्रभारी एवं राष्ट्रीय सचिव श्री कुणाल चौधरी जी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
महानगर अध्यक्ष पंडित यतेंद्र मुकद्दम का बयान
महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पंडित यतेंद्र मुकद्दम ने कहा कि “वोट हमारा अधिकार है और लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है। वोट बचाओ, देश बचाओ का यह अभियान लोकतंत्र और संविधान की रक्षा की आवाज है। कांग्रेस कार्यकर्ता जनता के मताधिकार की रक्षा के लिए पूरी मजबूती के साथ सड़क पर उतरेंगे। 8 अक्टूबर का यह पैदल मार्च मथुरा की धरती से लोकतंत्र की रक्षा का एक मजबूत संदेश देगा। हम सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं और आम जनता से अपील करते हैं कि बड़ी संख्या में इस मार्च में शामिल होकर लोकतंत्र की आवाज को मजबूत करें।”
पूर्व CLP लीडर श्री प्रदीप माथुर का बयान
पूर्व CLP लीडर एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्री प्रदीप माथुर ने कहा कि “लोकतंत्र में जनता का वोट उसकी सबसे बड़ी शक्ति है। यदि वोट की ताकत कमजोर होगी तो लोकतंत्र कमजोर होगा। इसलिए आज आवश्यकता है कि प्रत्येक नागरिक अपने मताधिकार की रक्षा के लिए जागरूक हो। कांग्रेस पार्टी हमेशा संविधान, लोकतंत्र और जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष करती रही है और आगे भी करती रहेगी। 8 अक्टूबर का ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ पैदल मार्च इसी संघर्ष की एक महत्वपूर्ण कड़ी है।”
महानगर कांग्रेस कमेटी ने सभी कांग्रेस पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों, ब्लॉक अध्यक्षों, फ्रंटल संगठनों एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं से निर्धारित समय पर महानगर कांग्रेस कार्यालय, होली गेट पहुंचने की अपील की है। इस दौरान प्रमुख रूप से मौजूद श्री मुकीम कुरैशी श्री राहुल चतुर्वेदी आशीष अरोड़ा अशोक शर्मा प्रकाश शर्मा आनंद शर्मा संदेश पाठक राजू फारूखी अनमोल चतुर्वेदी !
- Legend News

Recent Comments