रिपोर्ट : LegendNews
नित्य मिलन (पट्टा समिति) ने धूमधाम के साथ मनाया राष्ट्रीय पर्व स्वतन्त्रता दिवस
भारत माता की जय,वन्देमातरम के जय घोषों से गुंजायमान हुआ पूरा क्षेत्र , बांटी गई मिठाई
मथुरा। श्री रामभरोसे चीते गुरु मार्ग चौक में आज स्वतन्त्रता दिवस पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा व व्यापारी नेता योगेन्द्र चतुर्वेदी व वयोवृद्ध महिला राजो देवी द्वारा झंडारोहण किया गया झंडारोहण के उपरांत उपस्थित बन्धुओं को सम्बोधित करते हुए योगेन्द्र चतुर्वेदी ने सभी से स्वतन्त्रता दिवस को होली,दीवाली,ईद के त्यौहार की तरह ही मिलजुलकर उत्साह व उल्लास के साथ मनाने का आव्हान करते हुए देश व समाज की उन्नति हेतु कार्य व आचरण करने की अपील की । झंडारोहण कार्यक्रम में मुख्य रूप से मानप्रकाश शर्मा,पंकज अग्रवाल,शंकर अग्रवाल,राजेश अग्रवाल,सलीम खान,लाला चाय वाले,संजय चौधरी,अल्लारक्खा,शाहिद,राजू चतुर्वेदी,कन्हैया,सुमित अग्रवाल,राजू,आनंद चौरसिया,सुनील अग्रवाल,पुलकित अग्रवाल,दीपक अग्रवाल,नितिन, शुभम,कृष्णा चतुर्वेदी,मदनलाल,अमन मुख्य रूप से उपस्थित रहे।कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान व वन्देमातरम गायन व मिष्ठान वितरण के साथ हुआ ।
- Legend News

Recent Comments