योगीराज कृष्‍ण की जन्‍मस्‍थली मथुरा नगरी में नगर निगम का एक कारनामा इन दिनों लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है। यहां नगर निगम के अफसरों ने देवाधिदेव महादेव को भी टैक्स के दायरे में लाकर सभी को चौंका दिया। 
नगर निगम ने वार्ड 13 में स्थित एक शिव मंदिर को हाउस टैक्स का नोटिस जारी किया है। नोटिस जारी होने के बाद चर्चा में आया नगर निगम अब फजीहत से बचने के लिए इसमें अलग ही कहानी बयां कर रहा है। 
बहरहाल, भोलेनाथ पर हाउस टैक्स के नोटिस को लेकर लोग निगम अधिकारियों की कर्मठता पर खूब चर्चा कर रहे हैं। 
बता दें कि यमुनापार क्षेत्र के लक्ष्मीनगर के तिवारीपुरम में जो निगम के वार्ड संख्या 13 का हिस्सा है, में एक सार्वजनिक प्राचीन शिव मंदिर है। मथुरा-वृंदावन नगर निगम ने इस मंदिर को भी हाउस टैक्स और वाटर टैक्स के दायरे में लाकर बकाया जमा कराने का नोटिस जारी किया है। 17 जुलाई 2022 को निगम द्वारा शिव मंदिर के लिए नोटिस जारी करने के बाद लोगों में इसकी खूब चर्चा हो रही है। 
कान्हा की नगरी के लोग निगम के अफसरों की इस कार्यकुशलता को लेकर सवाल उठा रहे हैं। भोलेनाथ को हाउस और वाटर टैक्स का नोटिस जारी करने को लेकर नगर निगम के टीएस उम्मेद सिंह ने बताया कि करीब डेढ़ वर्ष पूर्व हुए सर्वे में मंदिर के बाहर एक कमरा बना हुआ था और तभी उसके हिसाब से ये टैक्स का नोटिस जारी हुआ। अधिकारी ने कहा लेकिन वर्तमान में वहां कमरा नहीं है, केवल शिव मंदिर ही है। उन्होंने बताया कि कमरे के हिसाब से टैक्स लगाया गया था ना कि मंदिर पर। दूसरी ओर नोटिस शिव मंदिर के नाम से जारी करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि पुजारी तो आते जाते रहते हैं इसलिए नोटिस पर मंदिर का नाम चला गया।
-Compiled by Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).