मथुरा। न्याय पंचायत बाटी के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय कोटा में शिक्षा चौपाल का आयोजन किया गया इस अवसर पर कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती प्रतिमा पर दीप प्रज्जवल‍ित कर टीआरपी डोरी लाल शर्मा ने किया।

इस अवसर पर बच्चों द्वारा विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए जिसमें स्वागत गीत, सरस्वती वंदना, लघु नाटिका आदि प्रमुख रहे।  उपस्थित अभिभावकों से अपने बच्चों का नामांकन सरकारी विद्यालय में करने का अनुरोध किया। आरपी डोरीलाल शर्मा ने कहा क‍ि शासन द्वारा धनराशि का आवंटन अभिभावकों के खाते में जमा करने के साथ नि:शुल्क पाठ्य पुस्तक, मध्यान भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है जिसके क्रम में अधिक से अधिक बच्चों का नामांकन कराकर सभी बच्चों को शिक्षित करने की योजना में अपना सहयोग प्रदान करें।

इस अवसर पर मनीष शर्मा रेनू चौधरी राजकुमार गौतम अनीता शर्मा जगदीश प्रसाद मंजू सिंह रूबी भाटिया राजकुमार गौतम मधुसूदन सिंह उपस्थ‍ित रहे। 

- Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).