पाकिस्तान के सूचना एवं प्रसारण मंत्री अताउल्लाह तारड़ ने एक बयान जारी कर अफ़ग़ानिस्तान में पाकिस्तानी हमलों की पुष्टि की है.
हालांकि, उन्होंने यह कहा है कि ये हमले काबुल और नंगरहार में अफ़ग़ान तालिबान शासन के 'आतंकवाद को समर्थन देने वाले सैन्य ठिकानों' पर हुए हैं.
अफ़ग़ानिस्तान की तालिबान सरकार ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तान ने राजधानी काबुल में "एक नशा मुक्ति अस्पताल पर हमले" किए हैं. इसमें "सैकड़ों लोग मारे गए" हैं.
अफ़ग़ानिस्तान तालिबान सरकार के उप प्रवक्ता हमदुल्लाह फ़ितरत ने कहा है कि अब तक क़रीब '400 लोगों के मारे जाने' और लगभग 250 लोगों के घायल होने की सूचना है.
पाकिस्तान के संघीय मंत्री तारड़ ने बताया कि उनकी सेना के हमले में काबुल में दो जगहों पर मौजूद तकनीकी सहायता से जुड़े इन्फ़्रास्ट्रक्चर और गोला-बारूद के ठिकाने को नष्ट कर दिया गया है. उन्होंने अपने बयान के साथ एक वीडियो भी जारी किया है.
इसके अलावा तारड़ ने बताया, नंगरहार में पाकिस्तान की सशस्त्र सेनाओं ने अफ़ग़ान तालिबान शासन के आतंकवाद को समर्थन देने वाले चार सैन्य ठिकानों पर भी हमला किया, जहां संबंधित लॉजिस्टिक्स, गोला-बारूद और तकनीकी इन्फ़्रास्ट्रक्चर को नष्ट किया गया.
उन्होंने कहा कि सभी हमले सटीक तरीक़े से सिर्फ़ उन ढांचों पर किए गए हैं जिनका इस्तेमाल अफ़ग़ान तालिबान शासन अपने कई आतंकवादी नेटवर्क के समर्थन में कर रहा है.
-Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).