मथुरा। श्री राम लीला सभा (रजि0), मथुरा के तत्वावधान में सर्वसमाज के प्रतिनिधियों की एक समन्वय बैठक श्री तिलकद्वार अग्रवाल धर्मशाला पर आयोजित हुयी । जिसमें सर्वसमाज से श्रीराम लीला महोत्सव में मनोयोग से शामिल होकर इसे भव्य स्वरूप प्रदान करने की अपील की गयी ।

सभा के उपाध्यक्ष जुगल किशोर अग्रवाल एवं महामंत्री मूल चंद गर्ग ने सर्वसमाज के प्रतिनिधियों से श्रीराम जी की बारात पर स्वागत, सहभागिता एवं हिन्दू समाज की एकजुट प्रदर्शित करने व भव्यता को मूर्त रूप देने का आव्हान किया ।

महामंत्री मूलचन्द गर्ग ने बताया कि पूर्व की भाँति सभी समाज के लोग अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता करेंगे । 

संगठन मंत्री मदन मोहन श्रीवास्तव एवं प्रचार मंत्री पं.शशांक पाठक ने कहा कि इस बार श्रीराम बारात में हिन्दूत्व एकता की मिसाल कायम होगी । सर्वसमाज इसके लिये पूर्णरूपेण तत्पर है ।

इस अवसर पर राजीव पटेल ,युद्धपाल माहौर,गिरीश कमल,चौ.विजय आर्य,विकास दिवाकर,प्रदीप यादव पप्पन,विजय शर्मा,राम गोपाल शर्मा प्रबंधक, पूरन चंद वर्मा,वनवारी लाल,डॉ.प्रेमवीर सिंह,हनुमान गुर्जर,केदार नाथ,पप्पू लाल,नन्द किशोर आदि विभिन्न समाज के प्रतिनिधि उपस्थित थे ।
- Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).