पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में इमरजेंसी लागू होने के कारण पेशावर और एबटाबाद में प्रेसिडेंट कप के मैच नहीं खेले जाएंगे। पीसीबी ने इस टूर्नामेंट के मैच अन्य शहरों में शिफ्ट कर दिए हैं। इस इलाके में राजनीतिक उथल-पुथल के चलते केंद्र सरकार ने राष्ट्रपति शासन लागू किया है। इसके बाद गवर्नर रूल लगा दिया गया है। इस साल प्रेसिडेंट्स ट्रॉफी के मैच 4 शहरों में होने थे। इनमें पेशावर और एबटाबाद के अलावा इस्लामाबाद और रावलपिंडी शामिल हैं। हालांकि, अब शेड्यूल बदला है।
इस्लामाबाद और रावलपिंडी में होने वाले मैच निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जारी रहेंगे और छठे दौर का मैच सोमवार से शुरू होगा। वहीं, पेशावर के इमरान खान स्टेडियम और एबटाबाद क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले मैचों को रीशेड्यूल किया गया है और अब ये मैच 14 अक्टूबर से शेखूपुरा स्थित राणा नवीद अकादमी और लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम के पास स्थित एलसीसीए ग्राउंड में खेले जाएंगे। घानी और हैदराबाद किंग्समेन अकादमी का मैच शेखूपुरा में होगा। वहीं, सुई नॉर्दर्न गैस पाइपलाइन्स लिमिटेड बनाम ऑयल एंड गैस डेवलपमेंट कंपनी लिमिटेड मुकाबला एलसीसीए ग्राउंड में खेला जाएगा। 
19 अक्टूबर से शुरू होगा लास्ट राउंड
प्रेसिडेंट कप में लीग स्टेज के लास्ट राउंड के मैच खेले जा रहे हैं। इस दौरान एलसीसीए ग्राउंड पर मार्खोर आईटी सॉल्यूशंस और पाकिस्तान टीवी के बीच अंतिम दौर का मैच खेला जाएगा , जबकि इस्लामाबाद के नेशनल क्रिकेट ग्राउंड में हैदराबाद किंग्समेन अकादमी बनाम स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान का मैच होगा। अंतिम दौर के मैचों को एक दिन के लिए आगे बढ़ा दिया गया है और ये 19 अक्टूबर से शुरू होंगे।
राउंड-रॉबिन फॉर्मेट में खेला जाता है टूर्नामेंट
प्रेसिडेंट्स ट्रॉफी का लीग चरण राउंड-रॉबिन प्रारूप में खेला जाता है, जिसमें सभी 8 टीमें एक-दूसरे से एक बार भिड़ती हैं। शीर्ष 2 टीमें फाइनल खेलती हैं। हालांकि, अब तक फाइनल मैच का वेन्यू तय नहीं किया गया है। एबटाबाद क्रिकेट स्टेडियम में सालों से नियमित रूप से प्रथम श्रेणी क्रिकेट खेला जाता रहा है, लेकिन लगभग 7 साल के अंतराल के बाद पिछले सीजन में इमरान खान स्टेडियम में सीनियर पुरुष टीम के मैच खेले गए। वहां कायद-ए-आजम ट्रॉफी के 9 मैच खेले गए थे। मैदान का दोबारा बनाया गया है और पीसीबी वहां टॉप लेवले के मैच कराना चाहता है। 
-Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).