मुंबई। रणवीर सिंह स्टारर धुरंधर 2 ने पेड प्रीव्यू शो के लिए पूरे भारत में 4 लाख से ज्यादा टिकट बेच दिए हैं. इन टिकटों से फिल्म ने लगभग 21.37 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. फिल्म के हिंदी वर्जन ने सबसे ज्यादा योगदान दिया है और करीब 20 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. इसके अलावा फिल्म के दूसरे भाषाओं के वर्जन भी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. तेलुगु वर्जन से लगभग 22 लाख रुपये और तमिल वर्जन से करीब 27 लाख रुपये की कमाई हुई है. रिपोर्ट के अनुसार इस फिल्म की औसत टिकट कीमत भारत में लगभग 414 रुपये बताई जा रही है.

पहले दिन रिकॉर्ड कलेक्शन की उम्मीद
फिल्म की अभी तक की प्री-सेल को देखकर ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि धुरंधर 2 पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बना सकती है. अनुमान लगाया जा रहा है कि फिल्म की ओपनिंग करीब 200 करोड़ रुपये तक पहुंच सकती है.

पहले पार्ट को मिली जबरदस्त सफलता
धुरंधर पिछले साल दिसंबर में सिनेमा में रिलीज हुई थी और रिलीज के बाद इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया. इसने देशभर में करीब 1300 करोड़ रुपये का कारोबार किया. धुरंधर 2 में कहानी भारतीय जासूस हमजा की है, जिसे जसकीरत सिंह रंगी के नाम से भी जाना जाता है.

- Legend News
 

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).