मथुरा। बरसाना के व‍िरक्त संत पद्मश्री रमेश बाबा का लंबी बीमारी के बाद 90 वर्ष की आयु में गौलोकवास हो गया है. सूचना मिलने पर पूरे ब्रज क्षेत्र में संत समाज में शोक की लहर दौड़ पड़ी. रमेश बाबा ने दुनिया की सबसे बड़ी गौशाला माताजी गौशाला की स्थापना की थी जिसमें आज के समय में पचास हजार से अधिक गोवंश की सेवा हर रोज की जाती हैं. रमेश बाबा का निधन संत समाज के लिए बड़ी क्षति हुई है. वर्ष 2018 में बाबा को पद्मश्री अवार्ड मिल चुका है.

90 वर्ष की आयु में निधन
विख्यात संत रमेश बाबा का मंगलवार की सुबह निधन हो गया. रमेश बाबा गोलोकधाम पहुंच गए. बता दें कि रमेश बाबा का जन्म वर्ष 1938 में हुआ था और प्रयागराज के रहने वाले थे. कृष्ण के प्रति भक्ति को देखकर रमेश बाबा 15 वर्ष की आयु में 1953 में बरसाना आकर बस गए और उन्होंने गोवंश की सेवा करने का प्रण ले लिया. राधा रानी के प्रति भक्ति और सत्संग को लेकर उनके आश्रम में हर रोज अनेक अनुष्ठान होते थे.

यमुना शुद्धिकरण और हरियाली को बचाने का आंदोलन
साल 2002 में बरसाना के आसपास हरी भरी पहाड़ियों को बचाने के लिए रमेश बाबा ने आंदोलन का संचालन किया और बरसाना के जंगलों को सुरक्षित किया. साल 2013 में यमुना शुद्धिकरण को लेकर रमेश बाबा ने दिल्ली से वृंदावन के लिए पदयात्रा निकाली. बाबा की इस यात्रा में लाखों की संख्या में श्रद्धालु उनके साथ सड़कों पर उतर गए. संत रमेश बाबा हरियाली बढ़ाने के लिए आंदोलन का संचालन किया.

दुनिया की सबसे बड़ी गौशाला
वृंदावन के आध्यात्मिक संत रमेश बाबा की माता जी गौशाला में पचास गोवंशों की सेवा हर रोज की जाती है. वर्ष 2007 में माता जी गौशाला का शुभारंभ किया गया था और धीरे-धीरे आज इस गौशाला में पचास से अधिक गोवंश की सेवा के रूप में की जाती है.
- Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).