मुंबई। सलमान खान ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' का नाम बदल दिया है. अपूर्व लाखिया के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म अब नए नाम के साथ रिलीज की जाएगी. सलमान ने नया टाइटल भी बता दिया है.

सलमान खान लंबे समय से अपनी आगामी फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ को लेकर चर्चा में चल रहे हैं. ये फिल्म साल 2020 में गलवान घाटी में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच हुई झड़प पर आधारित है, जिसमें सलमान कर्नल बी. संतोष बाबू का रोल कर रहे हैं. सलमान के फैंस को भी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है. हालांकि, अब इस फिल्म को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है. दरअसल, अब ये फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ के नाम से रिलीज नहीं होगी. फिल्म का टाइटल बदल दिया गया है.

‘बैटल ऑफ गलवान’ का नाम बदलकर ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ कर दिया गया है. यानी अब सलमान की ये फिल्म ‘मातृभूमि’ के नाम से रिलीज होगी. सलमान खान ने खुद 16 मार्च को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए इसकी जानकारी दी है. अपूर्व लाखिया के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में सलमान के साथ चित्रांगदा सिंह भी नजर आने वाली हैं.

‘मातृभूमि’ के नाम से गाना भी रिलीज कर चुके हैं सलमान
इसी साल गणतंत्र दिवस से दो दिन पहले यानी 24 जनवरी को सलमान ने इस फिल्म का एक गाना रिलीज किया था, जिसका टाइटल भी ‘मातृभूमि’ था. ये एक देशभक्ति गाना है, जिसे अरिजीत सिंह और श्रेया घोषाल ने आवाज दी है. समीर अनजान ने लिरिक्स लिखे हैं और म्यूजिक हिमेश रेशमिया का है. अब इसी गाने का नाम सलमान ने अपनी फिल्म को दे दिया है.

ये है ‘मातृभूमि’ रिलीज डेट
ये फिल्म 17 अप्रैल को रिलीज होने के लिए तय थी. हालांकि, कुछ समय पहले एक रिपोर्ट में ऐसा बताया गया था कि ये फिल्म अपने तय डेट से पोस्टपोन हो चुकी है. इस बारे में आधिकारिक तौर पर तो फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन ऐसा कहा जा रहा है कि फिल्म 17 अप्रैल को रिलीज नहीं होगी. रिलीज डेट को लेकर मामला अभी फंसता नजर आ रहा है. फिल्म का नया टाइटल बताते हुए सलमान ने एक पोस्टर भी शेयर किया है, लेकिन उसमें भी रिलीज डेट को लेकर कोई जानकारी नहीं है.
- Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).