जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) में कांग्रेस सांसद अंगोमचा बिमोल अकोइजम पर यौन उत्पीड़न के मामले के मुद्दे पर बीजेपी की महिला सांसद मंगलवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलने पहुंचीं। इस दौरान बीजेपी सांसदों ने कांग्रेस पार्टी के साथ-साथ राहुल गांधी पर भी जनकर निशाना साधा। BJP की राज्यसभा सांसद गीता शाक्य ने कहा,'जिस तरह से JNU में एक कांग्रेस सांसद ने 11 लड़कियों का यौन शोषण किया, मैं राहुल गांधी से कहना चाहूंगी कि वह (कांग्रेस सांसद) निश्चित रूप से उनका बहुत खास दोस्त है, इसलिए उन्होंने उसे कांग्रेस दफ्तर में छिपाकर रखा है।'
सांसद के इस्तीफे की मांग
बीजेपी सांसद गीता शाक्य ने आग कहा कि एक तरफ तो वे (राहुल गांधी) कहते हैं कि वे लड़कियों के साथ खड़े हैं। दूसरी तरफ प्रियंका गांधी हों, सोनिया गांधी हों या राहुल गांधी कोई भी यह नहीं देख रहा है कि इन लड़कियों को कैसे परेशान किया गया। राहुल गांधी को उस सांसद के इस्तीफे की मांग करनी चाहिए और उसे बर्खास्त करना चाहिए।' 
ठोस कार्रवाई करने की मांग
बीजेपी राज्यसभा सांसद एस. फांगनोन कोन्याक ने कहा कि हम छात्रों के साथ एकजुटता से खड़े हैं। यह मामला बहुत गंभीर है और इस पर गंभीरता से ध्यान दिया जाना चाहिए। उनकी पार्टी (कांग्रेस) को भी अपनी बात पर अमल करना चाहिए और उस सांसद के खिलाफ ठोस कार्रवाई करनी चाहिए।
नारे से उलट है कांग्रेस का काम
BJP सांसद मालविका देवी ने कहा कि कांग्रेस और राहुल गांधी का पसंदीदा नारा है 'पितृसत्ता को खत्म करो',लेकिन उनके काम इसके ठीक उलट हैं। JNU की 11 लड़कियों के मामले में प्रियंका गांधी और न ही राहुल गांधी दोनों कुछ नहीं कह रहे हैं। इस्तीफे की तो बात ही छोड़ दीजिए। जबकि इनके बारे में खुद JNU ने शिकायत दर्ज कराई है और जांच में यह साबित हुआ है कि कांग्रेस सांसद ने उनका शोषण किया था। हमें लगता है कि अगर महिलाएं लड़कियों के साथ खड़ी नहीं होंगी तो कौन होगा? इसलिए, आज हम भी राष्ट्रपति के पास जा रहे हैं। 
-Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).