रिपोर्ट : LegendNews
इसराइल-ईरान युद्ध पर सोनिया गांधी ने की मोदी सरकार के रुख की आलोचना
कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मंगलवार को अमेरिका और इसराइल के ईरान के साथ युद्ध पर मोदी सरकार के रुख की कड़ी आलोचना की है.
उन्होंने द इंडियन एक्सप्रेस में प्रकाशित अपने लेख में कहा कि ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह अली ख़ामेनेई की 'हत्या' पर सरकार की चुप्पी 'न्यूट्रल नहीं, बल्कि ज़िम्मेदारी से पीछे हटना' है.
उन्होंने कहा कि इससे भारत की विदेश नीति की दिशा और विश्वसनीयता पर गंभीर सवाल उठते हैं.
पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने यह भी मांग की कि संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण के फिर शुरू होने पर इस मुद्दे पर खुलकर और बिना किसी टालमटोल के बहस होनी चाहिए.
अपने लेख में सोनिया गांधी ने कहा कि हमें अपनी नैतिक ताकत को फिर से पहचानने और उसे स्पष्टता और प्रतिबद्धता के साथ सामने रखने की तत्काल ज़रूरत है.
-Legend news

Recent Comments