महिला एशिया कप जीतने के बाद भारतीय खिलाड़ियों को आईसीसी रैंकिंग में जबरदस्त फायदा हुआ है। स्पिन गेंदबाज श्री चरणी ने दुनिया की नंबर एक गेंदबाज के रूप में अपनी बादशाहत और मजबूत की है। इसके साथ ही वह विमेंस आईसीसी रैंकिंग में सबसे ज्यादा रेटिंग प्वाइंट हासिल करने वाली भारतीय बन गई हैं। उन्होंने पूर्व कप्तान मिताली राज को पीछे छोड़ा, जिन्होंने साल 2011 में बल्लेबाजों की रैंकिंग में 780 रेटिंग प्वाइंट हासिल किए थे। श्री चरणी पहली भारतीय महिला हैं, जिन्होंने आईसीसी रैंकिंग में 800 रेटिंग प्वाइंट का मुकाम हासिल किया है। आईसीसी विमेंस टी20 गेंदबाजों की रैंकिंग में टॉप पर काबिज श्री चरणी के नाम 804 रेटिंग प्वाइंट हैं। 
अब श्री चरणी आईसीसीसी विमेंस टी20 रैंकिंग में सबसे ज्यादा रेटिंग प्वाइंट हासिल करने वाली गेंदबाज बन सकती हैं। उनके पास एशियन गेम्स के दौरान यह उपलब्धि हासिल करने का मौका रहेगा। इससे पहले 18 सितंबर को भारत और जापान के मैच में अच्छा प्रदर्शन कर खास उपलब्धि हासिल कर सकती हैं। 2018 में ऑस्ट्रेलिया की मेगन शूट ने 806 रेटिंग प्वाइंट हासिल किए थे। वह आईसीसी विमेंस रैंकिंग में सबसे ज्यादा रेटिंग प्वाइंट हासिल करने वाली गेंदबाज हैं। 
एशिया कप में किया कमाल
श्री चरणी ने एशिया कप में शानदार गेंदबाजी की और भारत को चैंपियन बनाने में अहम रोल निभाया। बाएं हाथ की स्पिनर ने 5 मैच में 12 विकेट निकाले। इस दौरान उनका इकोनॉमी रेट सिर्फ 3.66 का रहा। उन्होंने एक विकेट लेने में सिर्फ औसतन 3.66 रन दिए। फाइनल मैच में भी उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 4 ओवर में 20 रन देकर 4 विकेट लिए।
दीप्ति शर्मा को भी मिला फायदा
आईसीसी विमेंस टी20 बॉलिंग रैंकिंग में दीप्ति शर्मा को भी फायदा हुआ है। उन्होंने 4 स्थान की छलांग लगाई है और दूसरे स्थान पर पहुंच गई हैं। दीप्ति ने एशिया कप में सबसे ज्यादा 14 विकेट हासिल किए। इसके अलावा तेज गेंदबाज नंदनी शर्मा को भी 10 पायदान का फायदा हुआ है और वह 94वें स्थान पर हैं। लेग स्पिनर प्रेमा रावत 50 पायदान ऊपर उठकर 96वें स्थान पर आ गई हैं। विमेंस टी20 बैटिंग रैंकिंग में शेफाली वर्मा को एक स्थान का फायदा हुआ है और वह सातवें स्थान से छठें स्थान पर आ गई हैं। उन्होंने एशिया कप में सबसे ज्यादा 236 रन बनाए। 
-Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).