गाले/श्रीलंका। देश आज अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है. इस स्पेशल मौके पर टीम इंडिया दो टेस्ट मैच खेलने के लिए श्रीलंका के दौरे पर है. जहां 15 अगस्त के ही दिन पहले टेस्ट की शुरुआत हुई. इस मौके पर भारतीय टीम ने मैदान पर उतरने से पहले अपने होटल में तिरंगा फहराकर स्वतंत्रता दिवस मनाया.

हेड कोच गौतम गंभीर और कप्तान शुभमन गिल ने तिरंगा फहराने के कार्यक्रम का नेतृत्व किया, जिसमें टीम होटल में सभी खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ सदस्यों ने हिस्सा लिया और इसके बाद राष्ट्रगान गाया गया.

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने सोशल मीडिया पर इस कार्यक्रम का एक वीडियो शेयर किया और कैप्शन में लिखा, 'स्वतंत्रता दिवस के मौके पर, टीम इंडिया पहले टेस्ट से पहले तिरंगा फहराने के लिए गाले में इकट्ठा हुई.'

यह मौका मेहमान टीम के लिए खास है, क्योंकि भारत इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बाद 600 टेस्ट मैच खेलने वाली पहली एशियाई टीम और कुल मिलाकर तीसरी टीम बन गई है.

मैच की बात करें तो भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस के समय गिल ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर हो रहे इस ऐतिहासिक टेस्ट में भारत की कप्तानी करने पर गर्व जताया.

उन्होंने कहा, 'मेरे लिए यह बहुत बड़ा सम्मान है, जब भी आपको अपने देश की कप्तानी करने का मौका मिलता है, तो यह खास होता है, और इस मौके पर तो यह और भी खास है. हमारे लिए स्वतंत्रता दिवस और 600वां टेस्ट मैच, इसलिए मैं उत्साहित हूं.'

बता दें कि या सातवां मौका है जब भारतीय टीम स्वतंत्रता दिवस पर खेलने के लिए मैदान मे उतरी है.

फिलहाल वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 की स्टैंडिंग में 9 मैचों में चार जीत के साथ पांचवें स्थान पर मौजूद भारत, श्रीलंका के खिलाफ सीरीज से अहम अंक हासिल करने की कोशिश कर रहा है ताकि जून 2027 में ओवल में होने वाले फाइनल की दौड़ में बना रहे.

- Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).