रोमांस और प्यार की बात जब भी आती है तो इम्तियाज अली को भुलाया नहीं जा सकता। इस बार इम्तियाज 'मैं वापस आऊंगा' लेकर हाजिर हो रहे हैं, जिसका टीजर रिलीज हो गया है। दिलजीत दोसांझ की ये फिल्म रोमांटिक तो है ही साथ ही इमोशनल करने वाली भी दिख रही है।
इम्तियाज अली की दुनिया में प्यार महज एक एहसास नहीं है। यह एक सफर है जो चोरी-छिपे नजरों, अधूरी बातचीत और कभी न मिटने वाली यादों में बसा रहता है। अपनी अगली फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' में अली अपने फैन्स को इसी तरह के एक सफर पर ले जाते हैं। फिल्म के टीजर में गुजरे वक्त की कहानी दिखाई जाती है। टीजर में दिखाया गया है कि एक लड़का (वेदांग रैना) लड़की (शरवरी) को पसंद करता है। वो उसे छिपकर देखता रहता है। जिसके बाद उससे मिलता भी है। फिल्म नें नसीरुद्दीन शाह भी हैं, जिन्हें पहचान पाना मुश्किल है। 
दिलजीत दोसांझ, नसीरुद्दीन शाह, वेदांग रैना और शरवरी जैसे कलाकार
करीब 1 मिनट 13 सेकंड के इस टीजर में इम्तियाज के विजन को साकार करने में दिलजीत दोसांझ, नसीरुद्दीन शाह, वेदांग रैना और शरवरी जैसे कलाकारों ने अहम भूमिका निभाई है। ये रिश्तों की गहराई को बखूबी उजागर करता है, यह फिल्म एक रोमांचक सफर पर ले जाने का वादा करती है। इस ट्रेलर को देखकर लोगों ने कहा- इम्तियाज तो इम्तियाज ही हैं, एक बार फिर से उन्होंने ये साबित कर दिया है। वहीं कई लोगों ने दिलजीत दोसांझ की तारीफ की है और कहा है कि रणबीर के बाद दिलजीत अब इम्तियाज के फेवरेट बन गए हैं। वहीं एक ने कहा है- 'जब वी मेट' की याद आ गई। 
'मैं वापस आऊंगा' कब हो रही रिलीज
इस फिल्म में ए. आर. रहमान, इरशाद कामिल और इम्तियाज की दिग्गज तिकड़ी एक बार फिर साथ आती है, एक ऐसा तालमेल जिसने भारतीय सिनेमा को कुछ ऐसी धुनें दी हैं जिन्हें कभी भुलाया नहीं जा सकता। मजेदार ये है कि फिल्म में दिलजीत का गाया गया एक गीत भी शामिल हैं जो इस तिकड़ी के साथ उनका पहला कोलैबरेशन होगा। यह फिल्म 12 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
इम्तियाज अली ने बताया, विभाजन के दौरान की है कहानी
टीजर के बारे में बात करते हुए इम्तियाज अली ने कहा, 'क्या प्यार सचमुच खो सकता है? क्या किसी के दिल से घर छीना जा सकता है? इस सदी की सबसे बड़ी कहानी माइग्रेशन की है। मुझे इस तरह की कहानी को पर्दे पर दिखाने का मौका मिला है, यह मेरे लिए सौभाग्य की बात है। यह काल्पनिक कहानी लगभग पूरी तरह से विभाजन के दौरान लोगों की कहानियों पर आधारित है।' 
-Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).