बरसाना। जगद्गुरु श्री कृपालु परिषद् की चेयरपर्सन डॉ श्यामा त्रिपाठी ने कहा कि ब्रजवासी बालक बालिकाएं कोई साधारण नहीं बल्कि साक्षात् कान्हा-किशोरी हैं। रंगीली महल में डॉ कृष्णा त्रिपाठी की गरिमामयी अध्यक्षता में आयोजित बरसाना क्षेत्र के 6 हजार स्कूली बालक बालिकाओं को दैनिक उपयोग में आने वाली वस्तुओं के वितरण समारोह के दौरान अपने विचार व्यक्त कर रही थी। उन्होंने कहा कि श्री लाडली जू सरकार की दया और पिता जगद्गुरु श्री कृपालु जी महाराज की कृपा से समय समय पर विभिन्न प्रकार से ब्रजवासियों की सेवा मिल जाती है।

इस मौके पर संस्था सेक्रेटरी नितिन गुप्ता ने खुशी जाहिर करते हुए जानकारी दी कि शीघ्र ही राधा रानी की कृपा से ब्रजवासियों को रंगीली महल हॉस्पिटल में अत्याधुनिक तकनीक से सुव्यवस्थित सीटी स्कैन मशीन, मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर एवं वार्ड की व्यवस्था की जा रही है। संस्था ब्रजवासियों की स्वास्थ्य संबंधित आवश्यकताओं को लेकर बेहद गम्भीर है। इसको ध्यान में रखते हुये पिछले लगभग 20 वर्ष से चलते हुई हॉस्पिटल का और विस्तार किया गया है, जिसका रंगीली महल की अध्यक्षा डॉ कृष्णा त्रिपाठी और संस्था की चेयरपर्सन डॉ श्यामा त्रिपाठी आगामी 19 सितंबर को विधिवत शुभारंभ करेंगी। उम्मीद है कि संस्था के यह सभी प्रयास आम जन मानस के सामान्य जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने में सहयोगी होंगे।

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).