मथुरा। प्रधानमंत्री जी एवं माननीय मुख्यमंत्री जी के आवाहन पर "एक पेड़ माँ के नाम" तथा "वृक्षारोपण महाभियान 2026" में क्रम में जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह जी के मार्गदर्शन एवं मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 पूजा गुप्ता जी के नेतृत्व में जनपद के नवाचार में 101 ग्राम पंचायतों में मियावाकी पद्धति से *लाडली वन- आओ लौटाए ब्रज की हरियाली* की थीम पर वृक्षारोपण का अभियान आज दिनांक 09 जुलाई 2026 को विकास खंड फरह के ग्राम पंचायत बरारी से शुभारंभ किया गया।

विधायक बल्देव श्री पूरन प्रकाश जी, जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह, मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 पूजा गुप्ता एवं डीएफओ वेंकट श्रीकर पटेल की गरिमामई उपस्थिति में ग्राम पंचायत बरारी में 1000 वर्ग मीटर स्थान में 3000 पौध रोपण का कार्यक्रम संपन्न हुआ।

लाड़ली वन में उच्च प्राथमिक विद्यालय की 101 बालिकाओं द्वारा पौधारोपण कर तीन-तीन पौधों को गोद लेकर वृक्ष बनाने का संकल्प लिया गया। माननीय विधायक बल्देव श्री पूरन प्रकाश जी एवं जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह द्वारा पौधारोपण किया गया तथा बालिकाओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान करते हुए सभी अवशेष 100 लाडली वनों को दिनांक 12 जुलाई 2026 तक पूर्ण करने के लिए समस्त खंड विकास अधिकारियों, सहायक विकास अधिकारियों एवं सचिवों को निर्देशित किया गया।

मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 पूजा गुप्ता द्वारा समस्त कंसल्टिंग इंजीनियर एवं सचिवों को बरारी में अपनायी गई तकनीकी का अध्ययन कर चिन्हित 100 ग्राम पंचायतों में लाड़ली वन की स्थापना के निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी द्वारा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ-वृक्ष लगाओ के नारे से ब्रज की हरियाली लौटाने का आवाहन किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि *आओ लौटाए ब्रज की हरियाली*। जिलाधिकारी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण एवं हरित क्षेत्र को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मियावाकी पद्धति के अंतर्गत पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त वनों को लाडली वन का नाम दिया गया।

जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने बताया कि मियावाकी पद्धति एक जापानी तकनीक है, जिसके माध्यम से कम स्थान में विभिन्न प्रजातियों के देशी पौधों का सघन रोपण किया जाता है। इस तकनीक से लगाए गए पौधे सामान्य पौधारोपण की तुलना में अधिक तेजी से विकसित होते हैं तथा कम समय में घने वन का स्वरूप ग्रहण कर लेते हैं। इससे जैव विविधता का संरक्षण, वायु गुणवत्ता में सुधार, भूजल संरक्षण तथा जलवायु परिवर्तन के दुष्प्रभावों को कम करने में महत्वपूर्ण सहायता मिलती है।

जिलाधिकारी ने नागरिकों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि केवल पौधारोपण ही नहीं, बल्कि पौधों का नियमित संरक्षण एवं संवर्धन भी प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।

कार्यक्रम में माननीय विधायक बल्देव श्री पूरन प्रकाश जी, जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह, मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 पूजा गुप्ता, डीएफओ वेंकट श्रीकर पटेल, उपायुक्त मनरेगा विजय कुमार पाण्डेय, जिला पंचायत राज अधिकारी धनंजय जायसवाल, जिला प्रोबेशन अधिकारी विकास चन्द्र, खण्ड विकास अधिकारी नेहा रावत सहित विभिन्न माननीय जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी/ कर्मचारी उपस्थित रहे।

- Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).