ईरान संकट के गहराने और कच्चे तेल की कीमत में तेजी से घरेलू शेयर बाजार में आज भारी उथल पुथल दिख रही है। इस दौरान शेयर बाजार में कई बार तेजी और गिरावट आई है। दोपहर बाद 2.47 बजे सेंसेक्स 969.59 अंक यानी 1.30% तेजी के साथ 75,533.51 अंक पर ट्रेड कर रहा था। वहीं निफ्टी 265.80 अंक यानी 1.15% की तेजी के साथ 23,416.90 अंक पर पहुंच गया। कारोबार के दौरान सेंसेक्स करीब 1,000 से ज्यादा उछला और इसमें 500 अंक से ज्यादा गिरावट भी आई। इससे पहले इसमें लगातार तीन दिन गिरावट आई थी।
सेंसेक्स के 30 में से 16 शेयर गिरावट के साथ खुले। अल्ट्राटेक सीमेंट, इंडिगो आईटीसी, कोटक बैंक, टाटा स्टील, सन फार्मा, एनटीपीसी और पावर ग्रिड में तेजी रही। दूसरी ओर बीईएल, महिंद्रा एंड महिंद्रा, भारती एयरटेल, इन्फोसिस, एशियन पेंट्स और टेक महिंद्रा में गिरावट आई। सेक्टरवाइज देखें तो निफ्टी ऑयल एंड गैस में सबसे ज्यादा करीब 1 फीसदी गिरावट आई। निफ्टी मेटल में 0.5 फीसदी तेजी रही। एनएसई पर 1,633 शेयरों में गिरावट रही, 757 शेयरों में तेजी आई और 118 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। ब्रॉडर बाजार में निफ्टी मिडकैप में 0.58 फीसदी और निफ्टी स्मॉलकैप में 1.04 फीसदी गिरावट आई। 
तेल का खेल
कच्चा तेल 1.31 फीसदी तेजी के साथ 104.5 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा था। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के ऑयल हब खर्ग आइलैंड में तेल ठिकानों को निशाना बनाने की धमकी दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ईरान समर्थित विद्रोही संगठनों ने अमेरिका और इजरायल के खिलाफ युद्ध में कूदने की चेतावनी दी है। अगर वे बाब अल-मांदेब की खाड़ी में कूदते हैं तो इससे तेल का एक और रूट बंद हो सकता है। यहां से रोजाना 6 मिलियन बैरल कच्चा तेल गुजरता है। 
-Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).