यूपी के आगरा से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां मलपुरा क्षेत्र में सेंट पीटर कॉलेज के पास बुधवार को एक युवक ने युवती को गोली मार दी। गोली लगने से युवती गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद युवक ने खुद को भी गोली मार ली, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उधर, सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी। 
जानकारी के मुताबिक 25 साल के अरुण नाम के युवक ने एक लड़की को गोली मार दी। फिर खुद को भी उड़ा दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं, युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन में युवती को अस्पताल पहुंचाया। वहीं, युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। प्रारंभिक जानकारी में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है। उधर, इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। 
एसीपी और एडीसीपी भी मौके पर पहुंचे। वहीं, पुलिस घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस घायल युवती की हालत और घटना के कारणों की जानकारी भी जुटा रही है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, घटना थाना सदर क्षेत्र में सेंट पीटर्स कॉलेज और गढ़ी ठाकुरदास के पास नवनिर्मित कॉलोनी की बताई जा रही थी। जिससे कुछ समय तक दोनों थानों की पुलिस के बीच घटनास्थल को लेकर सीमा विवाद की स्थिति भी बनी रही। 
-Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).