रिपोर्ट : LegendNews
मतदाता जागरूकता अभियान चलाकर देश के विकास हेतु मतदान की अपील
मथुरा। बृज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति रजि. उत्तर प्रदेश के द्वारा कल 26 अप्रैल को लोकसभा की 88 सीटों पर लोकसभा चुनाव में मतदान के लिए लोगों में जागरूकता लाने के उद्देश्य से मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया।
इस अभियान के अंतर्गत कल द्वितीय चरण में होने वाले मतदान के लिए मतदाताओं से अधिक से अधिक वोट डालने की अपील की गयी।
संस्थापक अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने कहा कि प्रथम चरण के कम मतदान से स्पष्ट हो गया है कि लोगों में अपने मत अधिकार लेकर जागरूक नहीं है जो लोग मतदान नहीं करते हैं, लोग देश को आगे से बढ़ने रोकते हैं। इस अपने देश को आगे बढ़ाने के लिए अधिक से अधिक करें मतदान जिससे देश और समाज आगे बढ़ सके।
मतदाता जागरूकता अभियान में दीपक वर्मा, मनोज कुमार, सुरेश चंद्र गुप्ता, लोकेंद्र चौधरी, पूजा वर्मा,सविता ठाकुर, तनु मिश्रा, राधिका वर्मा आदि शामिल रहे।
- Legend News
Recent Comments