प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज छत्तीसगढ़ के महासमुंद की चुनावी रैली में कहा कि कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा का बयान कांग्रेस की नीयत का सबूत है। उन्‍होंने कहा कि कांग्रेसी मंत्र ही यह है- जिंदगी के साथ भी, और जिंदगी के बाद भी...। 
पीएम ने वहां बीजेपी प्रत्याशी चिंतामणि महाराज के पक्ष में चुनावी रैली की है। विधानसभा चुनाव में सरगुजा इलाके में बीजेपी को प्रचंड जीत मिली थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनावी रैली को संबोधित करते हुए जमकर कांग्रेस पर हमला किया है। नरेंद्र मोदी ने संबोधन की शुरुआत मां महामाई के जयकारे के साथ की है। कांग्रेस की पूरी टोली ने अंबिकापुर में लालकिला बनाए जाने के बाद मुझपर हमला बोल दिया था। साथ ही बात का बवंडर बना दिया था। अंबिकापुर के लोग फिर से वहीं आशीर्वाद दे रहे हैं। इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विरासत टैक्स को लेकर भी कांग्रेस को घेरा है। उन्होंने कहा कि आपकी संपत्ति के आपके बच्चों की नहीं होगी। 
कांग्रेस का माथा गरम हो जाता है
उन्होंने कहा कि हमने छत्तीसगढ़ से भ्रष्टाचारी पंजा को हटाने के लिए समर्थन मांगा था। आपलोगों ने हमारा मान रखा और भ्रष्टाचारी पंजा समाप्त हो गया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रॉकेट की गति से सरकार चलाई। किसानों की गारंटी पूरी कर दी। माताओं-बहनों को महतारी योजना का लाभ मिल रहा है। कांग्रेस के घोटालेबाजों पर एक्शन हो रहा है, यह पूरा देश देख रहा है। मैं विकसित भारत की बात करता हूं तो कांग्रेस वालों का माथा गरम हो जाता है। भारत आत्म निर्भर बन गया तो उन ताकतों की दुकान बंद हो जाएगी। 
पीएम मोदी ने कहा कि वैसी ताकतें भारत में कमजोर सरकार चाहती है। कांग्रेस का इतिहास सत्ता की लालच में देश को बर्बाद कर दिया। नक्सलवाद कांग्रेस के कारण बढ़ा है। बीजेपी की सरकार आतंकवाद और नक्सलवाद के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई कर रही है। कांग्रेस हिंसा फैलाने वालों का समर्थन कर रही है। नक्सलियों को कांग्रेस वाले शहीद कहते हैं। यह देश के शहीदों का अपमान है। कांग्रेस की सबसे बड़ी नेता आतंकवादियों के मारे जाने पर आंसू बहाती हैं। इन करतूतों की वजह से कांग्रेस देश का भरोसा खो चुकी है। 
कांग्रेस की मुस्लिमलीगी सोच को रख रहा हूं
पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस की मेनिफेस्टो पर मुस्लिम लीग की छाप है। उन्होंने कहा कि बाबा साहब ने कहा था कि धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं होगा। वोट की भूखी कांग्रेस ने संविधान की पवित्रता की परवाह नहीं की। कांग्रेस ने वर्षों पहले धर्म के आधार पर आंध्र प्रदेश में आरक्षण देने की कोशिश की। फिर पूरे देश में लागू करने की योजना बनाई। ये लोग धर्म के आधार पर 15 फीसदी आरक्षण देने की योजना बनाई। ओबीसी और एससी एसटी के कोटे में कटौती की तैयारी की। पीएम ने कहा कि मुस्लिम समुदाय की जातियों को इन्होंने ओबीसी कोटे में डाल दिया। कांग्रेस ने सामाजिक न्याय का अपमान किया है। 
आपकी कमाई और मकान पर भी नजर
इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस की नजर आपके आरक्षण पर नहीं, आपके मकान, कमाई और दुकान पर भी नजर है। कांग्रेस के शहजादे का कहना है कि देश के हर घर का वह एक्सरे करेंगे। पीएम मोदी ने कहा कि आपको पता है न कि आपसे लूटकर वह किसको देंगे। मुझे कहने की जरूरत है क्या।
विरासत टैक्स पर घेरा
इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सैम पित्रोदा को लेकर हमला किया है। अब कांग्रेस का कहना है कि इनहेरिटेंस टैक्स लगाएगी। आप जो अपनी मेहनत से संपत्ति जुटाते हैं, वो आपके बच्चों को नहीं मिलेगी। कांग्रेस सरकार का पंजा आपसे छीन लेगा। कांग्रेसी मंत्र है कि जिंदगी के साथ भी और जिंदगी के बाद भी। आप जीवित रहेंगे तो आप पर टैक्स का बोझ लादेगी और मरने के बाद आपकी संपत्ति छीन लेगी। 
Compiled: Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).